
लौटन राम निषाद के बयान पर भाजपा विधायक का पलटवार, 2022 में सूबे की जनता सपा का कर देगी सफाया
कानपुर. समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद के भगवान राम व राम मंदिर को लेकर विवादित बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार करते हुए हमला बोला है। गोविंद नगर से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी की सियासी जमीन यूपी से पूरी तरह से खिसक चुकी है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा और इसी के चलते ये लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं। 2017 की तरह ही 2022 में जनता इन्हें वोट के जरिए करारा जवाब देगी।
इस वजह से कर रहे बयानबाजी
भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता के आगे सपा के नेता बौना साबित हो रहे हैं इसलिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। बांकि तो दुनिया जानती है और भगवान राम जन-जन के अराध्या हैं। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। इसलिए सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं की नींद उड़ी हुई है और हताषा में बयान दे रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो उत्तर प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की तरह तेजी से आगे बड़ रहा है।
सपा प्रमुख दें जवाब
भाजपा विधायक ने कहा कि सपा का कोई नेता अगर भगवान राम पर टिप्पणी करता है तो यह स्वाभाविक रूप से माना जाएगा कि वो अखिलेश यादव की टिप्पणी है। ऐसे में सपा प्रमुख को जवाब देना होगा। भाजपा विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोघ्या में मंदिर का निर्माण हो। पर करोड़ों रामभक्तों की तपस्या और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इनके सपने में पानी फेर दिया। भाजपा विधायक ने दावा किया कि 2022 में प्रदेश की जनता 350 से ज्यादा सीटों पर कमल का फूल खिलाने जा रही है।
सभी वादे किए पूरे
भाजपा विधायक ने कहा कि पार्टी की तरह से चुनाव के वक्त जितने वादे किए गए वह लगभग-लगभग सभी पूरे हो चुके हैं। कोरोना महामारी के दौर के वक्त किसान, मजदूर और गरीब को निशुल्क में राशन मुहैया कराया गया। कामगारों के खाते में सीधे पैसा भिजवाया गया। आने वाले वक्त में प्रदेश कोरोना को परास्त कर देगा। भाजपा विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के वक्त पार्टी के जनप्रतिनिधि व संगठन के कार्यकर्ता पिछले 6 माह से जनता की समस्याओं के लिए डटे हैं। जबकि विपक्ष के नेता घरों पर रहते हुए ट्यूट के जरिए सरकार पर आरोप लगाते हैं।
Published on:
21 Aug 2020 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
