
भाजपा ने समूचे प्रदेश में तैनात किए नए अध्यक्ष, कन्नौज में कोई मिला ही नहीं
कानपुर . भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने नई टीम का गठन कर दिया है। यह बदलाव मिशन 2019 को साधने के लिए भाजपा ने तैयारियों को दुरुस्त करने के परिपेक्ष्य में किया गया है। अहम जिम्मेदारियों पर पिछड़े और दलित जाति के नेताओं को तैनात कर दिया है। कानपुर-बुंदेलखंड के समस्त 14 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कानपुर दक्षिण में मोहनलाल साहसी, कानपुर ग्रामीण से रामकुमार कुरील और कानपुर देहात से स्वतंत्रदेव पासवान को अध्यक्ष चुना गया है। उत्तर क्षेत्र ेके लिए अभी किसी का चयन नहीं हुआ है। इसी प्रकार झांसी और कन्नौज के लिए पार्टी उचित चेहरा नहीं खोज पाई है।
महेंद्रनाथ ने खुद तय किए हैं नए अध्यक्ष, बढ़ाना होगा जनाधार
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कौशल किशोर ने प्रदेश के पांच क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष घोषित किये हैं। कौशल ने अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, गोरखपुर और ब्रज क्षेत्र के जिलाध्यक्षों का नाम घोषित करते हुए दलितों में सभी के प्रतिनिधित्व का ख्याल रखा है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के इटावा में नाथूराम गोयल, फर्रुखाबाद से सतीश मोहर, फतेहपुर से देवनाथ धाकड़े, औरैये से मुकेश कोरी, झांसी महानगर से अनूप करौसिया, बांदा से रामखेलावन सोनकर, महोबा से रामस्वरूप श्रीवास, चित्रकूट से सुरेश अनुरागी, हमीरपुर से प्रमोद वर्मा, जालौन से सलिलकांत श्रीवास, ललितपुर से सुखदयाल अहिरवार को अध्यक्ष चुना गया है। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहाकि जल्द ही कन्नौज, झांसी जिले के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार पार्टी ने अवध क्षेत्र में सीतापुर में अनिल भार्गव, लखीमपुर में दाताराम भार्गव, हरदोई में सर्वेश जनसेवा, अंबेडकरनगर में अभिषेक कन्नौजिया, बाराबंकी में शशांक कुशमेष, बलरामपुर में हरिराम विमल, बहराइच में जगतराम सोनकर, गोंडा में जटाशंकर कोरी, श्रावस्ती में दिनेश कुमार आर्या और फैजाबाद में बबलू पासी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी भी तय
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अनुमोदन के बाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नाम घोषित कर दिए हैं। सूची के अनुसार, राम विलास आर्य देवरिया, मुन्ना खरवार मऊ, राजेन्द्र प्रसाद धुरिया सिद्धार्थनगर, सुखराम गोंड़ बस्ती, शिव कुमार गोंड़ वाराणसी व राम विचार गोंड़ सोनभद्र प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। संजय कुमार गोंड बलिया व बच्चू सिंह लखीमपुर प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश मंत्री राज कुमार खरवार (राजू) वाराणसी, श्याम लाल थारू बहराइच, कृष्णा गोंड़ गोरखपुर, वीरेन्द्र कुमार सहरिया ललितपुर, रमेश चन्द्र गोंड मीरजापुर व राम सेवक खरवार सोनभद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष हीरालाल गोंड सिद्धार्थनगर नियुक्त किए गए हैं। कार्यालय प्रभारी व मीडिया प्रभारी राजीव रतन चन्द्रा लखनऊ बनाए गए हैं। मोर्चे ने पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्षों में गोरखपुर से दुर्गा प्रसाद गोंड़ एडवोकेट, काशी के दीपक कुमार, अवध के कालूराम थारू, कानपुर के महावीर प्रसाद गोंड बनाए गए हैं। गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री राधेश्याम गोंड नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में बलराम खरवार वाराणसी, राजकुमार गोंड देवरिया, व्यास गोंड कुशीनगर, विजय प्रताप गोंड देवरिया, प्रेम कुमार गोंड मऊ, देवेन्द्र कुमार गोंड गोरखपुर, नागेश्वर गोंड कुशीनगर, मुन्ना प्रसाद गोंड महराजगंज, अजुद्दी सहरिया ललितपुर, हरिनायक गोंड अम्बेडकर नगर, जितेन्द्र गोंड कानपुर, लालमनि देवी देवरिया, ममता सिंह देवी वाराणसी, सरोज गोंड देवरिया, अभय दत्त गोंड आजमगढ, कृष्णकुमार गोंड निर्भीक संतकबीर नगर, धर्मेन्द्र कुमार धुरिया वाराणसी, मुनेश्वर प्रसाद गोंड आजमगढ़, राजेश कुमार गोंड देवरिया, सुदर्शन खरवार मऊ, कुलदीप गोंड वाराणसी, सतीश गोंड जौनपुर, नरेन्द्र नाथ खरवार बलिया, कमलेश गौड़ महराजगंज, इन्द्रजीत प्रसाद गोंड गोरखपुर, राजेश धुरिया जौनपुर, राहुल खरवार गाजीपुर, प्रभुनाथ गोंड बलिया, कवीन्द्र प्रसाद गोंड बलिया, नन्दलाल गोंड बलिया, रामकेवल धुरिया फैजाबाद, लाल जी गोंड गाजीपुर व रामजी गोंड चन्दौली शामिल हैं।
Published on:
09 Aug 2018 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
