13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन को कांग्रेस का षडय़ंत्र बताया, फिर कहीं बड़ी बात

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए अब कांग्रेसी किसानों को भड़का रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन को कांग्रेस का षडय़ंत्र बताया, फिर कहीं बड़ी बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन को कांग्रेस का षडय़ंत्र बताया, फिर कहीं बड़ी बात

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर-शहर के किदवई नगर में आयोजित e बैठक लेने आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने किसान आंदोलन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए अब कांग्रेसी किसानों को भड़का रहे हैं। दिल्ली बार्डर पर चल रहा किसान आंदोलन कांग्रेसियों का ही षडय़ंत्र है। जबकि भाजपा सरकार किसानों से खुले दिल से बात करने को तैयार है। किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा की कानपुर कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाली आठ जिला इकाइयों की बैठक में उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद उन्होंने जनपद इकाइयों के अंतर्गत आने वाले मंडलों के प्रभारियों की बैठक की गई। फिर कानपुर उत्तर जिला, दक्षिण जिला, ग्रामीण और कानपुर देहात की बैठक हुई। इसमें जिला इकाई के अध्यक्ष भी बैठे। मंडलों के प्रभारी कानपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों को बनाया गया है। बैठक के दौरान उन्होंने एक-एक मंडल के प्रभारी को उठाकर पूछा कि उसने कोरोना काल के दौरान सितंबर, अक्टूबर, नवंबर में अब तक कितनी बैठकें अपने मंडल में की। इन बैठकों में आने वाले पदाधिकारियों की जानकारी ली।

कई पदाधिकारी उनके सवालों के जवाब नहीं दे सके। एक पदाधिकारी से उन्होंने यहां तक पूछा कि मंडल की कार्यसमिति में कितने लोग होते हैं, जिस बैठक को उन्होंने किया उसका संचालन किसने किया और क्या उस कार्रवाई को रजिस्टर में दर्ज किया गया। मंडल प्रभारी ने जब रजिस्टर में कार्यवाही दर्ज करने की बात कही तो उन्होंने उस रजिस्टर तक का नाम पूंछ लिया। पदाधिकारियों के मुताबिक संगठन 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मंडलों को अभी से मजबूत करना चाहता है, इसलिए यह बैठक बुलाई गई। जिन प्रभारियों के बारे में लगेगा कि उन्होंने मंडलों की बैठक को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, उन्हेंं हटाया भी जा सकता है।