5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP ब्राह्मणों के गांवों में चलाएगी ‘पैर छुओ अभियान’, सोशल इंजीनियरिंग की भी देगी जानकारी

बसपा पैर छुओं अभियान के साथ ब्राह्मण समाज को पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी देगी।

less than 1 minute read
Google source verification
BSP ब्राह्मणों के गांवों में चलाएगी 'पैर छुओ अभियान', सोशल इंजीनियरिंग की भी देगी जानकारी

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में महासम्मेलन के बाद अब ब्राह्मणों के गांवों में जाकर पैर छुओ अभियान चलाएगी। साथ ही ब्राह्मण समाज को पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी देगी। शनिवार को कानपुर के बिल्हौर के एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में बिल्हौर के पूर्व कमलेश चंद्र दिवाकर ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र के आदेश पर अब विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारी पैर छुओ अभियान चलाएंगे।

बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा जल्द ही इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। दलित समाज के लोग ब्राह्मणों का आशीर्वाद लेकर बसपा की सोशल इंजीनियरिंग को सफल बनाने के लिए एक विशेष विंग की स्थापना की जाएगी। ब्राह्मण भाईचारा के अध्यक्ष बबलू अग्रिहोत्री सहित विकास दुबे, सीताराम बाजपेई, नीरज मिश्रा आदि ने बताया कि कई गांवों के वरिष्ठ ब्राह्मणों ने यज्ञ की भी इच्छा जताई है, यदि मायावती प्रदेश की सीएम बनती हैं तो शिवराजपुर बैरी मैदान में विशाल यज्ञ और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर सुभाष अग्रिहोत्री, दिनेश पांडे, संजू मिश्रा, सुशील तिवारी, अनुराग दुबे, रवी प्रकाश, शिब्बू त्रिपाठी मौजूद रहे।


बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग