इस तरह करें बिल का आंकलन
बिजली बिल के नए टैरिफ प्लान के अनुसार घरेलू लाइन व पंखा (शहरी) श्रेणी के उपभोक्ताओं को चार श्रेणियों में बांटा गया था। 0-150 यूनिट के बीच उपभोग करने पर 5.50 रुपये, 151 से 300 के बीच 6.00 रुपये, 301 से 500 यूनिट के लिए 6.50 रुपये एवं 501 यूनिट से उपर के लिए 7.00 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू है। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू पंखा बिजली वाले उपभोक्ताओं को बिजली उपभोग के पांच स्लैब में बांटा गया है। 0-100 यूनिट के मध्य 3.35 रुपये, 101 से 150 के मध्य 3.85 रुपये, 151 से 300 के मध्य 5.00 रुपये, 300 से 500 के मध्य 5.50 रुपये व 501 से अधिक बिजली उपभोग करने वालों के लिए 6.00 रुपये प्रति यूनिट की दर निर्धारित है। यह स्लैब प्रतिमाह बिलिंग के लिए निर्धारित हैं।