13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखे ढंग से यहां मनाया जाएगा मतदाता दिवस, ढाई हजार किलो रंग से बनेगी जागरूकता रंगोली

मतदाता दिवस पर जिले के माती स्टेडियम में ढाई हजार किलो रंग से जागरूकता रंगोली सजाई जाएगी, जो बेहद ही आकर्षक होगी।

2 min read
Google source verification
matdata diwas

अनोखे ढंग से यहां मनाया जाएगा मतदाता दिवस, ढाई हजार किलो रंग से बनेगी जागरूकता रंगोली

कानपुर देहात-25 जनवरी को मतदाता जागरूगता दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस बार इस पर्व को कुछ अलग ढंग से मनाने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है। बताया गया कि 100 फीट लंबी व 50 फीट चौड़ी आकर्षक रंगोली के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि जागरूकता से ही समझ विकसित होती है, इसके लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस को जन जागरूकता से जोड़ा गया है। मतदाता दिवस पर जिले के माती स्टेडियम में ढाई हजार किलो रंग से जागरूकता रंगोली सजाई जाएगी, जो बेहद ही आकर्षक होगी।

अतिरक्त मजिस्ट्रेट अंजू वर्मा ने बताया कि लोकतंत्र में मतदाता का स्थान अहम है। मत के इसी अधिकार से जनप्रतिनिधियों का चुनाव होता है। मतदान के महत्व को समझने समझाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस वैसे तो पूरे जिले में मनाया जाएगा। अलबत्ता जिला मुख्यालय पर पर्व का रंग अलहदा होगा। माती स्टेडियम के मैदान पर विशाल जागरूकता रंगोली सजेगी। सौ फीट लंबाई व पचास फीट चौड़ाई वाली ये रंगोली मतदान जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े वालंटियर बनाएंगे। रंगोली कई रंगों के समावेश से बनेगी। इसमें ढाई हजार किलो रंग लगेगा। तीन हिस्सों में बंटी रंगोली में तिरंगे की भी झलक दिखेगी। बीच की पट्टी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस लिखा होगा।

इसके ठीक नीचे जिले का नाम लिखा जाएगा। दाहिनी ओर मतपेटी का चित्र उकेरा जाएगा। जागरुकता कार्यक्रम के जिला समन्वयक रजत गुप्त ने बताया कि रंगोली का ले आउट तैयार है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर्व पर जन जागरूकता को लेकर सौ गुणा पचास फीट की रंगोली बनाने का फैसला लिया गया है। एक दिन पहले की रंगोली तैयार कर ली जाएगी। हालांकि मौसम विभाग ने हल्की व मध्यम बारिश का पूर्वानुमान दिया है। ऐसे में मार्बल डस्ट से बनी मतदाता जागरूकता रैली बिगड़ न जाए, इसके लिए रंगोली बनने के तुरंत बाद इसे तिरपाल से ढका जाएगा। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रंगोली आकर्षक होगी। बारिश में रंगोली खराब न हो इसके लिए उसे ढका जाएगा।