विधायक ने आश्वासन दिया कि कानपुर प्राणि उद्यान में आने वाले दर्शकों की सुविधा हेतु मॉग प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा की जाने वाली हर संभावित इच्छा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ डा.अनुराग सिंह, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी नवेद इकराम, जन सम्पर्क अधिकारी विश्वजीत सिंह तोमर, शिक्षाधिकारी राजा राम साहू सहित प्राणि उद्यान के समस्त कर्मचारी व स्टाफ के साथ प्राणी उद्यान में आए लोग भी मौजूद रहे।