खादी से सर्जिकल मास्क बनाए
शहर के एक दूसरे उद्यमी पंकज पुरी ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क में अब खादी का प्रयोग भी करने जा रहे हैं। इसके लिए कई कंपनियों से आर्डर भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि थ्री प्लाई मास्क में एक लेयर खादी की होगी जिससे मास्क पहनने में आरामदायक लगेगा। वह खादी ग्रामोद्योग से कपड़ा ले रहे हैं। वे अब तक लॉकडाउन के दौरान कानपुर के अलावा इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, बांदा, हमीरपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में पांच लाख सर्जिकल मास्क सप्लाई कर चुके हैं। होजरी उद्यमी गौतम अरोड़ा अब बनियान के कपड़े का मास्क बनाकर सप्लाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह शर्ट व टीशर्ट के नीचे बनियान पहनने पर सुकून मिलता है उसी तरह होजरी का मास्क आरामदायक रहेगा।