5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

Kanpur Crime News : कलयुगी भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के पिता की करतूत से पीड़िता ने चुनी मौत

बिठूर थानाक्षेत्र का मामला, अकेला पाकर किया दुष्कर्म, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Google source verification

कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र के सिंहपुर कछार गांव में युवक ने अपने सगी चचेरी बहन को टाॅयलेट के अंदर जबरन बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी आरोपी के पिता से की तो उल्टा उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली। शाम को मृतका के परिजन घर आए तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

अकेले पाकर किया दुष्कर्म
सिंहपुर कछार के रहने वाले किसान अपनी पत्नी व बेटे के साथ रक्षाबंधन वाले दिन ससुराल गये थे। घर पर केवल उनकी 16 वर्षीय बेटी थी। इसकी जानकारी जब जब किसान के भाई के बेटे सूरज को हुई तो वह घर के अदंर आ धमका। किशोरी को जबरन टाॅयलेट के अंदर ले गया और दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने चचेरी बहन की बेरहमी से पिटाई थी की। शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

आरोपी के पिता ने पीड़िता को पीटा
घर में माता-पिता के नहीं होने से किशोरी सीधे अपने चाचा के घर गई और रो-रोकर सूरज की करतूत बयां कर दी। सूरज को डांटने के बजाए चाचा ने किशोरी की पिटाई कर घर से भगा दिया। जिससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि सूरज का चालचलन पहले से खराब था। वह अक्सर गांव की अन्य बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता रहता था। ग्रामीणों ने कईबार उसके पिता से शिकायत की पर उसने बेटे को संभालने के बजाए उल्टा पीड़ितों को धमका कर भगा देता था।

सुसाइड नोट लिखा
पीड़िता ने मौत के गले लगाने से पहले सुसाइड नोट अपने पिता के नाम लिखा। जिसमें उसने पूरी दास्तां नीली स्याही के जरिए बयां की। मामले पर एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी और उसका पिता फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।