कानपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बदहाल कानून व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। बावजूद अपराध गिरने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं। बदमाश जहां सड़क पर चल रहे राहगीर, सूने घर और बैंकों को अपना निशाना बना रह हैं तो वहीं अब उनके कदम शिक्षा के मंदिरों पर पड़ने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला चमनगंज थानाक्षेत्र स्थित हलीम कॉलेज में सामने आया, यहां हथियारों से लैस अपराधी बेखौफ घूमते पाए गए।