
इरफान सोलंकी और उसके साथियों पर निर्णय 28 मार्च को
सपा विधायक इरफान सोलंकी की विधायकी रहेगी या जाएगी। इसका निर्णय 28 मार्च को होगा। अदालत की कार्रवाई में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि आज अभियुक्तों के ना आने के कारण अदालत ने आदेश नहीं दिया है। अगली तारीख में सभी पांच अभियुक्तों को तलब किया गया है। जिनमें एक महाराजगंज जेल और तीन कानपुर जेल में बंद है। जबकि एक जमानत पर है। सपा विधायक के भाई ने कहा कि दोनों भाई निर्दोष हैं। 28 तारीख को उनके पक्ष में निर्णय आएगा। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे छपे पर पुलिस मौजूद थी।
19 मार्च को महाराजगंज जेल से सपा विधायक इरफान सोलंकी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया था। लेकिन न्यायाधीश के छुट्टी में होने के कारण निर्णय नहीं आ सका था। आज अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद 28 मार्च की तारीख लगाई है।
रिजवान सोलंकी ने कहा दोनों भाई बेगुनाह
इरफान सोलंकी के वकील ने बताया कि पिछली तारीख में न्यायाधीश छुट्टी पर थे। इसलिए आज निर्णय नहीं दिया गया है। 28 मार्च को इस पर निर्णय आ जाएगा। इसी तरह का बयान सरकारी वकील ने दिया है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को पांच अभियुक्तों को बुलाया गया है। जिनमें इरफान सोलंकी, शौकत अली, रिजवान सोलंकी, इसराइल आटेवाला और शरीफ शामिल है। रिजवान सोलंकी ने कहा कि दोनों भाई बेगुनाह है। 28 मार्च को उनके पक्ष में निर्णय आएगा।
Published on:
22 Mar 2024 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
