16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा देख कार से उतरे डिप्टी सीएम, घायलों को खुद पहुंचाया हॉस्पिटल

दस मिनट के इंतजार के बाद जब मदद के लिए कोई नहीं आया तो उन्होंने सभी घायलों को अपनी कार में बैठाकर उर्सला अस्ताल ले जाकर एडमिट करवाया।

2 min read
Google source verification
kanpur accident

kanpur accident

कानपुर। आज के दौर में जब कोई वीआईपी या वीवीअईपी सड़क से गुज रह होता है तो वहां पब्लिक के आने-जाने पर पुलिस-प्रशासन ने रोक लगा देता है। लेकिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कानपुर में थे और एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तभी एक कार और लोडर पर भिड़न्त हो गई हादसे के बाद कार में सवार लोग सड़क पर उछलकर गिर पड़े। लोग घायलों को बचाने के बजाय तमाशबीन बनी थी, वहीं पुलिस भी आंख बंद किए हुए ड्यिटी कर रही थी। डिप्टी सीएम की नजर तड़प रहे घायलों पर पड़ी तो कार से उतरकर उनके पास गए। उन्होंने एम्बूलेंस को फोनकर मौके पर तत्काल आने को कहा, लेकिन दस मिनट के इंतजार के बाद जब मदद के लिए कोई नहीं आया तो उन्होंने सभी घायलों को अपनी कार में बैठाकर उर्सला अस्ताल ले जाकर एडमिट करवाया।
घायल के सिर पर बांधा अगौछा
उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज कानपुर में मौजूद थे। उनका काफिला सर्किट हाउस से जैसे ही बाहर निकला और शान्ति पथ रोड पर पहुंचा। इसी दौरान सड़क पर तड़प रहे लोगों पर उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने कार रूकवा दी। डिप्टी सीएम खुद दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। तड़प रहे लोगों को पहले उन्होंने पानी पिलाया और अगौछे को घायल महिला के सिर र बांधा। डिप्टी सीएम ने फोन के जरिए एम्बूलेंस को सूचना दी लेकि जब वहां से कोई नहीं आया तो खुद सभी घायलों को अपनी कार पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी सीएम के उर्सला पहुंचने की भनक लगते ही डॉक्टर मुस्तैद दिखे और आनन-फानन में घायलों को एडमिट कर इलाज शुरू किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने एसपी ट्राफिक के साथ ही डीआईजी सोनिया सिंह को जलब कर लिया और बदहाल यातायात व्यवस्था पर सवाल किए।
कार और लोडर में हुई टक्कर
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शाम चार बजे के करीब सर्किट हाउस के लिए निकले थे। उनके काफिले के निकलने के महज पंद्रह मिनट के बाद शंति मार्ग के पास एक कार और लोडर में सीधी टक्कर हो गई। कार में सवार जाजमऊ निवासी रिशु और उनकी पांच साल की बेटी पीहू और चालक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं लोडर में बैठे दो अन्य भी हादसे के बाद चुटहिल हो गए। इस दौरान जैसे ही सर्किट हाउस से डिप्टी सीएम का काफिला शान्ति पथ के पास पहुंचा ही था कि डिप्टी सीएम ने रास्ते पर खड़ी भीड़ देखकर अपने काफिले को रुकवा दिया। खुद कार से उतरकर घायलों का हाल जाना सभी को अस्पताल पहुंचाया।
डिप्टी सीएम के फोन के बाद देरी से पहुंची एम्बूलेंस
डिप्टी सीएम ने सरकारी एम्बुलेंस को फ़ोन कर जल्द से जल्द मौके पर आने को कहा, लेकिन एम्बुलेंस नही पहुंची जिसके बाद खुद ही अपनी गाड़ियों से घायलों को साथ ले जा कर उर्सला अस्पताल पहुंचाया और एडमिट करवाया। इस दौरान उन्होंने उर्सला में एडमिट घायलों का हाल जानते रहे। वैगनआर के ड्राइवर घायल विनोद ने बताया कि मेडम को लेकर घर वापस जा रहे थे। शान्ति पथ सर्किट हाउस पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे लोडर से टक्कर हो गयी। कार में बैठी महिला रिशु सिंह एक ऑडी कम्पनी में कार्य करती हैं उनके सिर पर गम्भीर चोट आयी है। वही बेटी पीहू के मामूली चोट आयी है। वहीं मामले पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोडर और वैगन आर में टक्कर हुई है डिप्टी सीएम का काफिला निकलने से करीब 10 मिनट पहले ये एक्सीडेंट हो चुका था। उन्होंने खुद अपना काफिला रुकवा कर घायलों को अटेंड किया और अस्पताल तक लेकर आये। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है