22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दिन और रात के तापमान में दूने का अंतर, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

मार्च महीने में तापमान लगातार बढ़ेगा। दिन में गर्मी अपना असर दिखाएगी। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी का असर भी दिखाई पड़ेगा। रात में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह की तुलना में दोपहर में तेज हवा चलने की भी जानकारी दी जा रही है।

2 min read
Google source verification
Weather Update: दिन और रात के तापमान में दूने का अंतर, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

patrika

मार्च महीने में तापमान में लगातार वृद्धि का क्रम बना हुआ है और यह बढ़ता ही जाएगा। दिन में तापमान अधिक के साथ गर्मी भी रहेगी। लेकिन रात में ठंड का एहसास होगा। दिन और रात के तापमान में अंतर रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी का असर दिखाई पड़ेगा। कानपुर में सुबह का तापमान लगभग 17 डिग्री है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पड़ोसी जिले उन्नाव में सुबह का तापमान लगभग 17 डिग्री के आसपास और आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी दी जा रही है। सुबह हवा की गति लगभग 4 से 11 किलोमीटर की रहने की संभावना है। जबकि जिनमें बढ़कर लगभग 29 किलोमीटर प्रति घंटा होने की जानकारी दी गई है। जो शाम तक बनी रहेगी।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

कानपुर में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 32 डिग्री का तापमान दिन में गर्मी जबकि 15 डिग्री तापमान रात में ठंड का एहसास करायेगा। आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर रहने की जानकारी दी जा रही है। कल शनिवार का तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस से परेशान युवक एसपी कार्यालय पहुंचा आपदा के लिए, जानें पूरा मामला

उन्नाव का मौसम

9 में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है। जबकि अधिकतम 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मुख्यता आसमान साफ रहेगा। लेकिन बीच-बीच में धुंध और धुएं का भी एहसास होगा। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर रहने की संभावना है। यहां पर भी दिन में गर्मी का और रात में ठंड का एहसास होगा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है।