10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल छात्रा से कानपुर के होटल में दुष्कर्म, इंदौर निवासी छात्रा को बुलाया गया था बर्थडे पार्टी के बहाने

बताया गया कि फेसबुक के जरिए पिछले वर्ष छात्रा की दोस्ती आरोपित से हुई थी, जिसके बाद बर्थडे पार्टी के बहाने उसे कानपुर के एक होटल में ले जाया गया।

2 min read
Google source verification
मेडिकल छात्रा से कानपुर के होटल में दुष्कर्म, इंदौर निवासी छात्रा को बुलाया गया था बर्थडे पार्टी के बहाने

मेडिकल छात्रा से कानपुर के होटल में दुष्कर्म, इंदौर निवासी छात्रा को बुलाया गया था बर्थडे पार्टी के बहाने

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. मेडिकल की एक छात्रा के साथ कानपुर के होटल में दुष्कर्म (Dushkarm) का मामला सामने आया है। छात्रा इंदौर की निवासी बताई गई है, जो शहर के एक संस्थान से मेडिकल (Medical Girl Student) की पढ़ाई कर रही है। इस मामले को लेकर डीआईजी ऑफिस (DIG Office) में शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। बताया गया कि फेसबुक के जरिए पिछले वर्ष छात्रा की दोस्ती आरोपित से हुई थी, जिसके बाद बर्थडे पार्टी (Birth Day Party) के बहाने उसे कानपुर के एक होटल (Kanpur Hotel) में ले जाया गया।

दरअसल इंदौर की रहने वाली छात्रा शहर के एक संस्थान में मेडिकल की छात्रा (Medical Student) है। उसने बताया कि सितंबर 2020 में फेसबुक (Facebook Friend) के जरिए लखनऊ के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। हालांकि फेसबुक आइडी में उसका नाम पंकज चड्ढा लिखा था। उसने खुद को दवा का बड़ा कारोबारी बताया। 31 दिसंबर को वह शहर आया तो छात्रा उससे मिली और रात में साथ घूमे। उसने बताया कि 15 फरवरी को आरोपित ने छात्रा को फोन कर बर्थ-डे पार्टी की बात कही। 16 फरवरी को वह आया और छात्रा को लेकर मॉल रोड (Moul RoaD Kanpur) स्थित एक होटल पहुंचा। जहां उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे।

पार्टी समाप्त होने पर सभी दोस्तों के जाने के बाद छात्रा ने भी उसे हॉस्टल (Girls Hostel) छोड़ने के लिए कहा तो आरोपित ने उसे केक खाने की बात कहकर रोक लिया। केक खाने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह होटल के एक कमरे में थी और उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे, जिसे देखकर वह हैरान हो गई। इस पर उसने आरोपित को फोन मिलाया तो जवाब में उसने मैसेज कर स्माइली भेजी। जब उसने होटल के काउंटर पर जाकर पता किया तो एक मुंबई के युवक की आइडी लगी होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह अपनी दोस्त को बुलाकर हॉस्टल चली गई और अपने परिजन को पूरी बात बताई। मामले को लेकर शुक्रवार को छात्रा डीआइजी ऑफिस पहुंची। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत आने की जानकारी नहीं है। अगर कोई प्रार्थना पत्र आया है तो उसकी जांच करा कार्रवाई की जाएगी।