12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ekta Murder Case: एकता मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा, महिलाओं से ऐसी बातें करता था जिम ट्रेनर

Ekta Murder Case: एकता मर्डर केस दिनों दिन उलझता जा रहा है। अब इस हत्याकांड में पुलिस को नए सबूत मिले हैं। जिम ट्रेनर विमल सोनी के फोन से कई महिलाओं के नंबर और चैट मिली है।

2 min read
Google source verification

Ekta Murder Case: कानपुर शहर से चार महीने पहले एक कारोबारी की पत्नी कहीं अचानक गायब हो जाती है। पति अपनी पत्नी की तलाश में चार महीने तक दर-दर भटकता है। पति पुलिस प्रशासन से गुहार लगाता है लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिलता। महीने बाद फिर चार महीने बाद मिलता है तो उस महिला का कंकाल। जब इस मामले का खुलासा होता है तो हर कोई हैरान रह जाता है। इस हत्याकांड के आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। अब जांच में जुटी पुलिस को विमल की सीडीआर में कई महिलाओं के नंबर और चैट मिली हैं।

विमल के बैग से तीन मोबाइल बरामद

कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने विमल के बैग से तीन मोबाइल बरामद किए थे। मोबाइल चेक किए गए तो दो मोबाइल चालू अवस्था में मिले, जबकि एक डेड था। विमल के मोबाइल से पता चला है कि वह कई महिलाओं से बातें किया करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया, एक चैट में दलिया मीठा या फीका होने की बात पूछी गई है। दूसरी चैट में पूछा गया कि फल में क्या खाना पसंद करेंगे? इसके उत्तर में विमल ने केले का फोटो भेजा था। विमल के फोन से कई महिलाओं के नंबर और चैट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

डीसीपी ने कही ये बात 

इसके अलावा कई महिलाओं को एक्सरसाइज के टिप्स देने के अलावा थकान या चर्बी घटाने के टिप्स दिए थे। बता दें कि विमल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए अब फॉरेंसिक और वैज्ञानिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द रिपोर्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में रिमाइंडर भेजा गया है। डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विमल के कस्टडी रिमांड के दौरान केस से संबंधित कई सबूत मिल चुके हैं। 22 सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक जांच को भेजे गए हैं। कहा कि पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने की पैरवी की जाएगी।