8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस मां ने की फरियाद, कुवैत में बंधक बेटे को छुड़वाएं प्लीज

वाट्सअप के जरिए अपने चचेरे  भाई को  एक वीडियो भेजकर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा  हाल  है। बंधक की मां ने देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद  की गुहार  लगाई है।  

3 min read
Google source verification

image

Shatrudhan Gupta

Jul 19, 2017

susma

susma

विनोद निगम
कानपुर. बीमार मां के इलाज में सरा पैसा खर्च हो गया। घर की आर्थिक स्थित खराब हो गई और वो कर्जदार बन बैठा। उसने कानपुर में रोजगार के लिए हाथ-पैर चलाए पर किसी ने उसे नौकरी नहीं दी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहल्ले के एक युवक से हुई और उसने उसे कुवैत में जॉब करने की बात कही तो वो मान गया। मकान गिरवीं रखकर वो कुवैत चला गया, जहां उसे अल अजुवा कंपनी में एयर कंडीशनर मैकेनिक के तौर पर काम पर रखा और हरमाह 19,900 रुपये यानी 90 रियाल मिल रहा था। कुछ माह तक नौकरी ठीक-ठाक चली और जून के आखरी सप्ताह में कंपनी बंद हो गई।



कंपनी के शेख ने काम करने वाले युवकों को बंधक मना लिया। उन्हीं बंधकों में से शहर के चमनंगज निवासी मुश्तरी बेगम का इकलौता शादाब भी है, जिसने वाट्सअप के जरिए अपने चचेरे भाई को एक वीडियो भेजकर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बंधक की मां ने देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।

Mushtaq Begum

20 दिन से शेख के चंगुल में शादाब
चमनमगंज के मुस्लिम समुदाय में कुवैत में काम करने के लिए खासा क्रेज है। वर्तमान में 2000 से ज्यादा युवक कुवैत में रहकर काम-काज कर रहे हैं। अक्बूबर 2016 अप्रैल को चमनगंज निवासी शदाब कुवैत रियाद शहर में पहुंचे थे। शदाब एक साल के के वीजा पर गया था। जहां उसे अल अजुवा कंपनी में एयर कंडीशनर मैकेनिक का काम मिला। शेख ने एकाएक कंपनी बंद कर दी और सभी वर्करों को बंधक बना लिया गया। उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और एक कमरे में बद कर दिया गया।


करीब 20 दिन से उन्हें सिर्फ एक टाइम ही खाना पानी दिया जाता है। शदाब ने कंपनी के एक सुरक्षा कर्मी के मोबाइल के जरिए एक मिनट का वीडियो बनाकर अपने चचेरे भाइ र् के व्हट्सएप नंबर पर भेज दिया। बेटे के बंधक बनाए जाने की खबर से बीमार मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बेटे को सकुशल अपने वतन लाए जाने की फरियाद की है।

मां पीएम दर पर जाएं, मेरी दास्तां उन्हें बताएं
शादाब ने वीडियो के जरिए अपनी पूरी कहनी रोते-रोते बयां की है। उसने अपनी मां से कहा कि शेख के गुर्गों ने पासपोर्ट छीन लिया है और करीब एक दर्जन वर्करों का वेतन रोकने के साथ ही बंधक बनाकर पीटता है। शादाब ने बताया है कि उ न्हें खाने के नाम पर सिर्फ दो रोटी दी जा रही हैं अ ौर अगर किसी ने मुहं खोला तो उसे जमकर पीटा जा रहा है। अगर जल्द ही हमें इनके चंगुल से नहीं छुड़ाया तो हमारी मौत तय हैं। शादाब के चचेरे भाई मजहर इकबाल ने बताया कि शादाब ने वीडियो में शेख के जुल्म की दास्तां बयां करने के साथ ही पीएम मोदी तक उसकी बात पहुंचाने की फरियाद की है। शादाब की बहन ने कहा कि पीएम और सुषमा मैडम हमारी मदद जरूर करेंगी।

पासपोर्ट के साथ ही सरा पैसा छीना
शदाब ने बताया है कि शेख के गुर्गो ने उनका पासपोर्ट छीनने के साथ ही सारा पैसा ले लिया है। कुछ युवकों को शेख अपने घर पर रखे हुए है, जिनसे वो घर के काम-काज करवाता है। पिछले हफ्ते ही कुवैत से लौटकर आए अुजुमन ने बताया कि कुछ महीनों से श्योपुर से जाने वाले युवकों को कुवैत में परेशान किया जा रहा है। वहां के शेख श्योपुर के युवकों को खरीदने की बात कहकर अपने घर में गुलामों की तरह रखते हैं। बकौल शफीक उसे भी एक शेख ने बंधक बना लिया था और उससे रेगिस्तान में ऊंट घुमाने से लेकर घर के सारे काम करवाए। शेख जबरन युवकों के पासपोर्ट ले लेते हैं, जिसके चलते वो बाहर नहीं निकल पाते।