17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैश-ए-मोहम्मद का पकड़ा गया आतंकी के पिता मदरसा टीचर, जानिए पिता ने बेटे के विषय में क्या बताया

जैश-ए-मोहम्मद का पकड़ा गया आतंकी मूलत: बिहार का रहने वाला है। जिसके पिता 25 साल पहले फतेहपुर में आकर बस गए थे। जहां वह मदरसे में लोगों को शिक्षा देते थे। जबकि उनका खुद का बेटा हबीब उल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला आतंकी गतिविधियों में शामिल है। पिता ने अपने पुत्र के विषय में जानकारी दी। बोले सुबह लखनऊ से फोन आया था। जिसमें जानकारी दी गई कि तुम्हारा बेटा आतंकी गतिविधियों में पकड़ा गया है।

2 min read
Google source verification
जैश-ए-मोहम्मद का पकड़ा गया आतंकी के पिता मदरसा टीचर, जानिए पिता ने बेटे के विषय में क्या बताया

जैश-ए-मोहम्मद का पकड़ा गया आतंकी के पिता मदरसा टीचर, जानिए पिता ने बेटे के विषय में क्या बताया

पिता शिक्षक और बेटा आतंकवादी निकला। जिसे लखनऊ एटीएस ने आज कानपुर से गिरफ्तार किया है। जो देश को दहलाने की मंशा लेकर वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट बन गया था। आतंकी के पिता ने अपने बेटे के विषय में जानकारी दी। बोले वह घर में बहुत कम रहता था। इधर जैश मोहम्मद का एक्टिव आतंकी ने 50 आतंकियों की एक फर्जी वर्चुअल आईडी भी बनाई थी। जिसके संपर्क पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान में बैठे आकाओं से था। एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कई अन्य आतंकियों ने कई लोगों के नाम बताए हैं। ऐसे में अभी और की भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।

जैश ए मोहम्मद का गिरफ्तार आतंकी हबीब उल इस्लाम उर्फ सैफुल्लाह जिसकी उम्र मात्र 19 साल की है के पिता जफरुल इस्लाम मदरसे में शिक्षक हैं। जो मूलत बिहार राज्य के मोतिहारी जिले के कस्बा रामगढ़वा अधकपरिया के रहने वाले हैं। आतंकी के पिता जफरुल इस्लाम के अनुसार लगभग 25 साल पहले हुआ फतेहपुर आए थे। यहीं पर उसने मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया। अपने बेटे हबीबुल इस्लाम को गुजरात जाकर पढ़ने के लिए कई बार बताया। लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी और वह नहीं गया। जिससे दोनों के बीच नाराजगी भी थी।

यह भी पढे:

Covid-19 update: कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में तेजी से वृद्धि, कुल संख्या 200 के पार

इटावा और गुजरात के भरूच में हुई है पढ़ाई

हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्लाह ने इटावा शहर स्थित मदरसे से हिब्ज की पढ़ाई सन 2018 में पूरी की। इटावा में पढ़ाई पूरी करने के बाद 2019 में गुजरात के भरूच जिले में चला गया। जहां उसने 2021 तक आलिम की पढ़ाई की। इसी वर्ष रमजान के पहले हबीबुल सलाम घर वापस आया था। पिता की मानें तो हबीबुल घर में बहुत कम रहता था। आगे की पढ़ाई के लिए उसे एक बार फिर गुजरात जाने के लिए कह रहे थे। लेकिन वह गया नहीं। आज सुबह लखनऊ से उनके पास फोन आया जिसमें बताया गया कि उसका बेटा आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार कर लिया गया है।