4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबमर्सिबल बनने की खुशी में सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए की फायरिंग… वीडियो वायरल; गिरफ्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने सबमर्सिबल बनने की खुशी में कट्टे से फायरिंग की। इस दौरान वह सिगरेट के छल्ले भी उड़ा रहा था।

2 min read
Google source verification

AI Generated Image.

कानपुर: चकेरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पूर्व सैन्यकर्मी सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए गालियां दे रहा था और फिर अचानक हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। वीडियो में आरोपी के साथ दिख रहे अन्य युवक की तलाश जारी है।

वायरल वीडियो सनिगवां क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा अधेड़ व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहा था। उसने पहले सिगरेट जलाई और बड़े ही इत्मीनान से उसका धुआं हवा में उड़ाया। अचानक, उसने अपने पड़ोसियों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए और अपनी जेब से तमंचा निकालकर हवा में फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।

315 बोर का देसी तमंचा बरामद

पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान गांधी ग्राम निवासी पूर्व फौजी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

पड़ोसियों से था झगड़ा

जांच में सामने आया कि सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में सनिगवां क्षेत्र में एक नया घर बनवाया था। मंगलवार को उसने अपने नए घर में सबमर्सिबल पंप लगवाया था। गौरतलब है कि पंप लगवाने को लेकर पूर्व में उसका पड़ोसियों से झगड़ा भी हुआ था। माना जा रहा है कि इसी बात से खुश होकर, और शायद पुरानी खुन्नस में, उसने दोस्तों के साथ शराब पी और हवाई फायरिंग कर अपनी खुशी और रौब दिखाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें : … जब प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, पीछे-पीछे पहुंचा पति, देखकर हुआ आग बबूला…नाक काट बनाया शूर्पणखा