26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बम धमाके से दहल उठी जफरवाली गली, चपेट में आने से पांच लोग जख्मी

दो युवकों ने जुनैद को हाॅटस्पाॅठ इलाके में घूमने से रोका तो उसने फोड़ा बम, इलाके में मच गई दहशत, पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 12 May 2020, 4:41 PM IST

बम धमाके से दहल उठी जफरवाली गली, चपेट में आने से पांच लोग जख्मी

बम धमाके से दहल उठी जफरवाली गली, चपेट में आने से पांच लोग जख्मी

कानपुर। शहर के हाॅटस्पाॅट इलाका सैय्यद नगर की जफर वाली गली में एक युवक ने दुकान के सामने देसी बम फेंककर हमला कर दिया। बम में बिस्फोट होने से उसकी चपेट में आने से पांच लोग जख्मी हसे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

दो युवकों से जुनैद का विवाद
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के सैय्यद नगर की जफर वाली गली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने से पूरे इलाके को हाॅटस्पाॅट घोषित कर सील कर दिया। देररात यहीं की जफरवाली गली निवासी जुनैद से किसी बात को लेकर दो युवक से विवाद हो गया। जुनैद किसी तरह से उनके चंगुल से छूटते ही जेब से देशी बम निकाला और फोड़ दिया। बम की चपेट में आने से विकास, सुनील, दिलशाद, जाकिर हुसैन समेत पांच लोग जख्मी हो गए।

सड़क पर उतर आए लोग
बम की धमाके से इलाके में हड़कंव मच गया। लोग घरों के बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहंुची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद डाॅक्टरों ने सभी को घर भेज दिया। घायलों के मुताबिक जुनैद का अपराधिक रिकार्ड है और आएदिन वह लोगों को परेशान करने के साथ मारता-पीटता है। कईबार पुलिस से शिकायत भी कई और आरोपी जेल भी जा चुका है।

इस वजह से फोड़ा बम
घायल युवक ने बताया कि हाॅटस्पाट इलाका होने के बावजूद जुनैद घर के बाहर घूमता है। बताया कि हमने उसे लाॅकडाउन का पालन करने के साथ ही घर जाने की सलाह दी तो वह भड़क गया और बम से हमला कर दिय।कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि जुनैद बम लेकर जा रहा था, जो कि हाथ से छूटकर सड़क पर गिरने से फट गया। बजरी की चपेट में आने से चार लोग जख्मी हो गए। जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है।