1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron Variant: नए वेरिएंट को लेकर यूपी के कानपुर सहित 5 प्रमुख शहरों में निगरानी, इन देशों से लौटने वालों पर पैनी नजर

Omicron Variant विदेशों में नए वैरिएंट के सामने आने पर यूपी के कानपुर सहित पांच प्रमुख शहरों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ ललित मोहन प्रसाद ने ऐसे देशों से लौटने वालों पर ख़ास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कानपुर स्वास्थ अफसरों ने रैपिड रिस्पांस टीमों को अलर्ट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 29 Nov 2021, 12:01 PM IST

Omicron Variant: नए वेरिएंट को लेकर यूपी के कानपुर सहित 5 प्रमुख शहरों में निगरानी, इन देशों से लौटने वालों पर पैनी नजर

Omicron Variant: नए वेरिएंट को लेकर यूपी के कानपुर सहित 5 प्रमुख शहरों में निगरानी, इन देशों से लौटने वालों पर पैनी नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कोरोना के बाद एक बार फिर नए वेरिएंट (Omicron Variant) को लेकर शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका (South Africa), ब्रिटेन, ब्राजील सहित अन्य देशों में मिलने वाले कोरोना (Corona) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) को लेकर यूपी के कानपुर सहित पांच प्रमुख शहरों पर खास नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ विभाग सक्रिय हुआ है। विदेशों से यात्रा कर इन शहरों में लौटने वालों की आरटीपीसीआर जांच (RTPCR Test) कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कर गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ ने दिए निर्देश

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ललित मोहन प्रसाद ने वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए कि जिन आठ देश में नया वैरिएंट सामने आया है, वहां से लौटने वालों पर पैनी नजर रखी जाए। इस पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल डा. जीके मिश्रा ने बताया कि जिन आठ देशों में ओमिक्रान का संक्रमण फैला है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय वहां से लौटने वालों की सूची स्वास्थ्य विभाग के नेशनल सर्विलांस आफीसर को उपलब्ध कराने लगा है।

आरआरटी टीमों को दी गई खास जिम्मेदारी

वहां से प्रत्येक राज्यों के स्टेट सर्विलांस आफीसर को सूची भेजी जा रही है, जो प्रत्येक जिले के सीएमओ को देंगे। रैपिड रिस्पांस टीमें (आरआरटी) विदेश यात्रा से आने वालों की सैंपलिंग कराएंगी। आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिलने पर हास्पिटल में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें 14 दिन होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। इस दौरान आरआरटी के जिम्मेदार उनके रोजाना के हाल लेंगे और फिर आठवें दिन दोबारा जांच कराएंगे।

व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

डा. जीके मिश्रा ने बताया कि यदि विदेश वापसी पर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है। तो सैंपल भेजकर उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि वायरस के वेरिएंट और उसकी उत्पत्ति की जानकारी की जा सके। डा. मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद विस्तृत गाइडलाइन सोमवार को तैयार की जाएगी। शासन से भी सूचनाएं मांगी गईं हैं। साथ ही कमियां दूर करने के लिए माकड्रिल भी दिसंबर के पहले सप्ताह से किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का फिर से सख्ती से पालन कराया जाएगा।

इन देशों से लौटने वाले रहें अलर्ट

यूरोपियन देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मारीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल।