ऐसी होगी टिकट
सिर्फ यही नहीं, कंपनी की वेबसाइट पर लोग टिकट भी बुक कर सकते हैं. यहां बताना जरूरी होगा कि एयर ओडिशा की फ्लाइट कानपुर से सुबह 9.50 बजे रवाना होगी. फिलहाल टिकट के बारे में बताया गया है कि 2,880 रुपये में टिकट बुक की जा सकती है. वहीं बुधवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट से जाने वाले लोगों में अपने ही शहर में बड़ी सुविधा के शुरू होने की एक बड़ी खुशी देखने को मिली.