
जेल से छूटकर सीधा पहुंचा स्कूल, लड़की से बोला- निकाह कर ले, वरना 'सिर को तन से जुदा' कर देंगे
कानपुर में पाक्सो एक्ट का आरोपी जेल से छूटने के बाद सीधे स्कूल पहुंचा और छात्रा को धमकी दी कि उसके साथ निकाह कर ले। नहीं तो 'सिर को तन से जुदा' कर देंगे।
इसके साथ ही उसने तेजाब डालने की भी धमकी दी। युवक की धमकी से विद्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने जा रही है।
घटना 2 जनवरी की है। अनस नाम का युवक स्कूल पहुंचा और उसने छात्रा को निकाह करने के लिए कहा। इसके साथ ही उसने धमकी दी कि यदि निकाह नहीं किया तो तेजाब डाल देंगे। इसके साथ ही सर तन से जुदा करने की धमकी दी। इसके पूर्व भी अनस ने छात्रा को धमकी दी थी।
जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनस को जेल भेज दिया था। जमानत पर छूट के आने के बाद अनस ने यह कदम उठाया है।
इस संबंध में पीड़िता की तरफ से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही करने के लिए कहा। बीते 6 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है। अनस ने स्कूल में घुस गया था। जिसकी जांच की गई। जांच के बाद अनस पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
09 Jan 2023 08:11 pm
Published on:
09 Jan 2023 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
