10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद हत्या की आशंका

पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने थानाध्यक्ष मंगलपुर को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं...

2 min read
Google source verification
Girl dead body found behind home in Kanpur Dehat UP News

नाबालिग छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद हत्या की आशंका

कानपुर देहात. जिला कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के चंदकुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गयी, जब गांव की एक किशोरी का शव उसके घर के पीछे पड़ा हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम होने की आशंका जता कर किशोरी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात रतन कान्त पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ कर घटना का खुलासा करने का आदेश थानाध्यक्ष मंगलपुर को दिया है।

घर के पीछे शव मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के चंदकुरा गांव निवासी रजनी उर्फ बेबी 14 वर्ष गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदकुरा में कक्षा 7 की छात्रा थी। मंगलवार को सांय करीब 4 बजे शौच क्रिया करने के लिए अपने घर के पीछे गयी हुई थी। बेबी के माता पिता आलू खोदने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। घर में बेबी व उसकी छोटी बहन रुचि थी। बहन को काफी देर हो जाने के बाद बहन बेबी के घर न लौटने पर रुचि घर के पीछे बनी शौचालय के पास गई थी तो शौचालय के बाहर बेबी का शव पड़ा मिला। शव पड़े होने पर रुचि ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पहुंची। थाना मंगलपुर पुलिस शव की घेरा बंदी कर जांच शुरू की। देर शाम घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात रतन कान्त पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगो से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने थानाध्यक्ष मंगलपुर को अतिशीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

दुष्कर्म की आशंका

ग्रामीणों में चर्चा रही कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया लेकिन दुष्कर्म करने में सफल न होने पर हत्यारे ने अपनी पहचान मिटाने को लेकर किशोरी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने के कारण गला दबाकर हत्या करने का आरोप गाँव के ही एक युवक के ऊपर लगाया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नही मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।