29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरा नंबर 402 में लड़की की लाश है, पुलिस ने बताया तो होटल कर्मियों के उड़े होश, दरवाजा खुला तो बात निकली सच

Kanpur murder कानपुर में पुलिस ने होटल मैनेजर को फोन कर बताया कि 402 नंबर कमरे में लड़की की लाश पड़ी। यह सुनकर वह डर गया।‌ कमरे में जाने की जगह स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी। फिर घटना का खुलासा हुआ। हत्या करने के बाद युवक ने दूसरे थाना में पहुंचकर इसकी जानकारी दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 20 Oct 2024, 8:24 AM IST

होटल सागर के कमरा नंबर 402 में हुई हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें प्रेमी युगल ने पत्नी पत्नी के रूप में होटल में कमरा बुक कराया। आपस में संबंध स्थापित किया। इस बीच प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी।‌ होटल से निकलने के बाद युवक सीधे गोविंद नगर थाना पहुंचा। जहां उसने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर होटल मैनेजर को इसकी जानकारी दी। होटल मैनेजर ने थाना को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया‌ पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना फीलखाना थाना क्षेत्र की है। ‌

यह भी पढ़ें: तीन स्कूली बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Kanpur girl murder incidentउत्तर प्रदेश थाना क्षेत्र के होटल सागर में प्रियांशु तिवारी निवासी गुजैनी कानपुर में अपनी प्रेमिका के साथ फीलखाना थाना क्षेत्र के होटल सागर पहुंचा। जहां 1.20 पर पति-पत्नी के रूप में दोनों ने एंट्री कराई। 3:45 पर प्रियांशु तिवारी खाना लाने के बहाने बाहर निकाला और गोविंद नगर थाना पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को हत्या करके आने की जानकारी दी। ‌ प्रियांशु का कहना था कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी।

होटल के रिसेप्शनिस्ट ने बताया...

Kanpur girl murder incident होटल रिसेप्शनिस्ट अमित के अनुसार प्रियांशु तिवारी ने दोपहर में पति पत्नी के रूप में कमरा बुक कराया था। बताया कि कल सुबह चले जाएंगे। आधार कार्ड के आधार पर उन्होंने एंट्री कराई थी। बाद में लड़का खाना लेने कि जानकारी देकर बाहर निकाला था। फिर लौट कर नहीं आया। गोविंद नगर थाना से उसके पास जानकारी आई कि कमरा नंबर 402 में लड़की मरी पड़ी है। चेक करो लेकिन डर के मारे हुआ कमरे में ना जाकर फीलखाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सामने शव पड़ा मिला। ‌

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया...

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाने में आकर एक लड़का बताता है कि वह होटल के कमरे में लड़की का मर्डर करके आया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों मिला-जुला करते थे। माता-पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वह आ रहे हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी कि मिलने का आधार क्या था? मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।