29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन स्कूली बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Etawah three school children missing इटावा में तीन स्कूली छात्रों के गायब होने से हड़कंप मच गया। परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। पुलिस बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। जिनके आगरा या अलीगढ़ में होने की संभावना जताई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 19 Oct 2024, 3:48 PM IST

इटावा में तीन छात्र गायब

Etawah three school children missing उत्तर प्रदेश के इटावा कोचिंग पढ़ने निकले तीन बच्चे फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन कहीं नहीं मिले। कोचिंग में भी पता किया। जानकारी मिली कि बच्चे आए ही नहीं। परेशान परिजनों में दोस्तों से पूछा, जानकारी की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीनों बच्चों के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी गई। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। ‌

यह भी पढ़ें:

Etawah three school children missingउत्तर प्रदेश फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी शाला निवासी 16 वर्षीय नितिन पुत्र धर्मेंद्र, 12 वर्षीय शिवम पुत्र रघुवीर सिंह और 14 वर्षीय अमित कुमार पुत्र दिनेश कुमार बीते शुक्रवार की शाम को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। लेकिन यह सभी लौटकर वापस नहीं आए। परिजनों ने इसकी जानकारी की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। अंततः पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

क्या कहते हैं इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी?

Etawah three school children missing परिजनों ने बताया कि नितिन इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की पढ़ाई करता है। जबकि पचावली रोड स्थित प्रेमवती स्कूल में शिवम कक्षा 5 में और अमित कुमार कक्षा 8 में पढ़ता है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बच्चों के अलीगढ़ या आगरा की तरफ जाने का अनुमान जताया है।