16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या

नाजुक अंग पर मिले पुरुष के बाल।

2 min read
Google source verification
Gangrape in kanpur

Gangrape in kanpur

कानपुर. जिले में गैंगरेप के बाद एक युवती की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। कानपुर के स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह (राजकीय महिला शरणालय) में सरोज विश्वकर्मा (28) की गैंगरेप के बाद मुंह दबाकर कर हत्या कर दी गई थी। युवती के शरीर पर चोट के अनगिनत निशान मिले हैं। उसकी मौत तीन जनवरी बताया जा रहा था लेकिन उसकी मौत वास्तव में एक जनवरी को हो गई थी। लेकिन महिला शरणालय प्रशासन ने अगले दिन उसे मृत अवस्था में हैलट अस्पताल भेजा था। इस सारी बातों का खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस और महिला कल्याण विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। आनन-फानन में एसएसपी, सीओ समेत आला पुलिस अधिकारी संवासिनी गृह पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

बता दें कि संवासिनी गृह में रहने वाले कर्मचारी सरोज को बुधवार को हैलट अस्पताल लाए थे। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। संवासिनी गृह की कर्मचारी मधु ने डाक्टर को बताया कि सरोज को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। बुधवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने सरोज के वस्त्र अस्त-व्यस्त और शरीर पर चोटों के निशान देख बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई थी। स्वरुव नगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बीमारी को मौत की वजह मानकर सरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामला संवासिनी गृह का होने के कारण इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट से भरवाया। मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराए जाने की संस्तुति की।
गुरुवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल में उर्सला के डाक्टर राजेश वर्मा, डाक्टर सरेंद्र बाबू और एसीएमओ डॉक्टर राजेश गुप्ता शामिल थे। वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों की माने तो पीएम के मुताबिक सरोज की मुंह दबाकर दम घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। सरोज की स्थिति देखकर डाक्टरों ने गैंगरेप से भी इनकार नहीं किया है। डाक्टरों ने दो स्लाइड बनाई है, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा है। शुक्रवार को पुलिस स्लाइड को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। सीओ स्वरूप नगर अभ्य नारायण राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। थाना प्रभारी और वह खुद संवासिनी गृह के कर्मचारियों और संवासिनियों से पूछताछ करेंगे और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्लाइड की जांच के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।

पुरुष के बाल मिले, होगा डीएनए टेस्ट
सरोज के नाजुक पार्ट पर मिले पुरुष के बालों को डाक्टरों ने सुरक्षित रख लिया है। बाल के जरिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस संवासिनी गृह के सभी कर्मचारियों और संदिग्धों का ब्लड सैंपल या बाल भी लेगी। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को कोर्ट से सजा दिलाने में पुलिस को मदद मिलेगी।