
शादी के पहले लड़का लड़की करते थे फोन पर बात फिर एक दिन पहले ही लड़की ने शादी से कर दिया इनकार
कानपुर देहात-शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। खरीददारी हो चुकी थी, 22 जून को बरात जानी थी। हल्दी की रस्म चल रही थी, लड़के के घर में ढोल पर गीत गूंज रहे थे, महिलाएं शगुन के गीत गाने में मशगूल थी। इससे पहले ही एक फोन आया, जिसके बाद घर मे सन्नाटा पसर गया। लोग एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। दरअसल वह फोन काल होने वाली दुल्हन का था, जिसने शादी से इंकार कर दिया था। बारात से पहले शादी से इंकार कर दिया गया, ऐसा क्या हो गया? किसी को कुछ समझ नहीं आया। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष से संपर्क किया। लेकिन बात किसी के समझ से परे थी। आखिर पुलिस तक बात पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। लड़का और उसके परिजनों को निराश लौटना पड़ा। जब बहुत कोशिश की गई तो शादी से इंकार करने के पीछे अभी तक यही बात सामने आ रही है कि बारात आने से एक दिन पहले लड़के और लड़की के बीच फोन पर हुई बातचीत में कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद लड़का पक्ष ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।
लड़के की माँ रिश्तेदारों संग पहुंची लड़की के घर
इटावा जिले के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र का विवाह 22 जून को सिकंदरा के एक गांव की लड़की के साथ होना था। घर पर शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। विवाह के पहले घर की रस्में चल रही थीं कि तभी लड़की ने लड़के पक्ष को फोन कर शादी करने से मना कर दिया। फोन पर बात जब नहीं बनी तो लड़के की मां रिश्तेदार के साथ आनन फानन में लड़की के घर सिकंदरा पहुंच गई। जहां मान मनौव्वल चलता रहा। घर के सभी लोग शादी न करने का कारण लड़की से पूछते रहे। बावजूद लड़की को मनाते भी रहे लेकिन बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे।
दोनों फोन पर बात करते थे तभी हुआ कुछ विवाद
लड़के की मां ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था। 15 जून को तिलक की रस्म भी धूमधाम के साथ हुई। शादी के ठीक पहले लड़की के एक फोन ने हैम सबके अरमानों पर पानी फेर दिया। शादी तय होने के बाद से लड़का और लड़की एक दूसरे से फोन पर बातें करते थे। 20 जून की रात भी दोनों के बीच आपस में बात हुई और 21 जून की सुबह लड़की ने घर में शादी न करने की जिद पकड़ ली। परिजन के मुताबिक फोन पर ही दोनों के बीच शायद कोई विवाद हुआ, जिससे आपस मे दोनों की बात बिगड़ गई। और शादी से इनकार कर दिया गया। थानाध्यक्ष मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं थी, इस पर दोनों पक्ष घर चले गए हैं। किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Published on:
23 Jun 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
