1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: सोना-चांदी के रेट में आया बदलाव, सोना बढ़ा तो चांदी पड़ी फीकी, जानिए आज के भाव

Gold Price Gold Rate कानपुर सर्राफा बाजार में पिछले दिन सोना-चांदी में गिरावट के बाद आज सोने में बढ़ोत्तरी तो चांदी में लगातार गिरावट हुयी है। इस सप्ताह दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। आज सोने में बीस रुपये की वृद्धि हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 16 Dec 2021, 11:37 AM IST

Gold Rate Today: सोना-चांदी के रेट में आया बदलाव, सोना बढ़ा तो चांदी पड़ी फीकी, जानिए आज के भाव

Gold Rate Today: सोना-चांदी के रेट में आया बदलाव, सोना बढ़ा तो चांदी पड़ी फीकी, जानिए आज के भाव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price सर्राफा बाजार कानपुर में आज सोने और चांदी के भाव में बदलाव आया है। सोने में बढ़ोत्तरी तो चांदी में गिरावट आई है। आज कानपुर में सोने का भाव (Gold Rate Today) 49,230 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि कल सोने का भाव (Gold Price) 49,210 रुपए प्रति दस ग्राम रहा था। कल की तुलना में आज सोना में 20 रुपये की वृद्धि हुई। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 61,630 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 62,260 रुपए प्रति किलो रहा था। इस तरह चांदी में 630 रुपए कम हुए। चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन कमी देखने को मिल रही है।

आज कानपुर सर्राफा बाजार में सोने में मामूली बढ़ोत्तरी के साथ चांदी में खासी गिरावट आई। इस तरह चांदी की चमक फीकी पड़ी है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है। सोना चांदी में उतार चढ़ाव अधिकांशतः देखने को मिलता है।

बीआईएस रजिस्टर्ड सेंटर से कराई गई हॉलमार्किंग के तहत गहनों के हर पीस पर 5 तरह के मार्क छापे जाते हैं। पहला बीआईएस का लोगो, दूसरा फिटनेस नंबर यानी कैरेट का संकेत, तीसरा मार्किंग सेंटर का लोगो, चौथा वर्ष कोड और पांचवां बेचने वाले जूलर का लोगो या ट्रेड मार्क। बीआईएस रजिस्ट्रेशन के बिना ही आधा-अधूरा हॉलमार्किंग कराने वाले 5 मुहर की जगह 3 या 4 ही रखते हैं।