
Gold Rate Today: सोने के भाव में हल्की तो चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज के रेट
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price सर्राफा बाजार कानपुर में आज सोने के भाव में हल्की और चांदी में भारी गिरावट आई। आज सोने का भाव (Gold Rate Today) 46,670 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जबकि कल सोने का भाव (Gold Rate) 46,940 रुपए प्रति दस ग्राम रहा था। इस तरह कल की तुलना में आज सोना (Gold Rate in Kanpur) 270 रुपये गिरा। वहीं आज कानपुर में चांदी का भाव (Silver Rate) 59,770 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 61,900 रुपये था। इस तरह चांदी के रेट में भी 2130 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।
वहीं कानपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 42,781 रुपये रहा। आपको बता दें कि ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। एक ग्राम सोने की कीमत गुणा सोने के गहने का वजन प्लस मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम प्लस जीएसटी के आधार पर गहने की कीमत निकाली जाती है।
Published on:
30 Oct 2021 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
