1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: सोने के साथ चांदी की कीमत में आई गिरावट, जाने आज के रेट

Gold Price Gold Rate आज 15 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमत में बदलाव आया है। आज चांदी का भाव 62,260 रुपये प्रति किलो रहा। ऐसे में ग्राहकों के लिए इन धातुओं की खरीददारी करने का अच्छा अवसर माना जाता है। कारोबारियों के मुताबिक़ अभी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 15 Dec 2021, 10:27 AM IST

Gold Rate Today: सोने के साथ चांदी की कीमत में आई गिरावट, जाने आज के रेट

Gold Rate Today: सोने के साथ चांदी की कीमत में आई गिरावट, जाने आज के रेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price इस सप्ताह कानपुर सराफा बाजार में सोना-चांदी में वृद्धि के बाद आज दोनो धातुओं की कीमतों में गिरावट रही। आज सोने का भाव (Gold Rate Today) 49,210 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि कल सोने का भाव (Gold Price) 49,450 रुपए प्रति दस ग्राम था। कल की तुलना में आज सोना 240 रुपये गिरा। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 62,260 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि कल चांदी का रेट (Chandi Rate) 63,040 रुपए प्रति किलो रहा था। इस तरह चांदी में भी 780 रुपए की गिरावट आई।

इस सप्ताह सोना और चांदी में बढ़ोत्तरी के बाद आज गिरावट आने से ग्राहकों को राहत महसूस होती दिख रही है। सोने में 240 और चांदी में 780 रुपये कम होने से एक बार फिर दोनों धातुओं की चमक फीकी पड़ी है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है। सोना चांदी में उतार चढ़ाव अधिकांशतः देखने को मिलता है।

दरअसल भारत अपनी खपत का अधिकतर सोना विदेशों से आयात करता है। इसलिए वैश्विक गतिविधियों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। आभूषण उद्योग की मांग पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है। भारत में सालभर में करीब 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है।