कानपुर

खेल खेल में हुआ हादसा, पुरानी दीवार के नीचे दबकर नानी और नाती की मौत

दीवार गिरते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर खड़े लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।  

less than 1 minute read
Jan 31, 2023
खेल खेल में हुआ हादसा, पुरानी दीवार के नीचे दबकर नानी और नाती की मौत

पुरानी दीवार अचानक गिर गई। जिसके नीचे कई लोग दब गए। अचानक दीवार गिरने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर खड़े लोगों ने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

जब तक लोगों को बाहर निकालते नानी और नाती की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक कुत्ते की भी मौत हुई है।

घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजरन पुरवा मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी कृष्णा (60) अपने दरवाजे पर बैठी थी। बड़ी संख्या में बच्चे वहां खेल रहे थे। इसी बीच कृष्णा का नाती कुणाल (7) लोहे के गेट पर झूलने लगा।

खेलते खेलते कुणाल लोहे के दरवाजे पर झूलने लगा और हो गया बड़ा हादसा

पुरानी दीवाल और लोहे का दरवाजा कुणाल के भार को नहीं सह सका और गिर पड़ा। कुणाल और पास में बैठी नानी कृष्णा दीवार के नीचे दब गई। मौके पर खड़े लोगों ने तत्काल दीवाल को उठाने का प्रयास किया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। कृष्णा और कुणाल की दर्दनाक मौत हो गई। रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।

एसीपी बाबू पुरवा ने बताया जर्जर दीवार में लोहे का गेट लगा था

एसीपी बाबू पुरवा संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में कृष्णा और कुणाल की मौत हुई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

Published on:
31 Jan 2023 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर