
कानपुर में प्रेम प्रसंग का हिस्सा मामला सामने आया है। जो चर्चा का विषय बन गया है। एक दादी 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो माहौल काफी गर्म हो गया। सास और बेटे ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दादी की तीन बच्चे और एक नाती है। अपने घर की इज्जत का भी ख्याल नहीं रखा। उम्र से काफी छोटे लड़के के साथ भाग गई। कानपुर कमिश्नर पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। इधर घर वालों का कहना है कि अब दादी को घुसने नहीं देंगे। मामला बजरिया थाना क्षेत्र का।
बजरिया थाना क्षेत्र के पी रोड का रहने वाला एक परिवार फूल का व्यापार करता है। घर में भरा पूरा परिवार है। जिसमें पति पत्नी के उसके तीन बच्चे और मां शामिल है। एक बेटे की शादी भी हो चुकी है। जिसका एक बेटा भी है। फूल व्यापारी की पत्नी जो दादी बन चुकी है 30 वर्षीय प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके पहले भी फल व्यापारी की पत्नी दादी एक लड़के के साथ भाग चुकी है। 8 साल पहले हुई इस घटना में दादी फिर वापस आ गई थी।
एक बार फिर दादी ने अपना घर से भागने का काम किया। इस बार 30 वर्षीय लड़के के साथ भाग गई। बेटे ने बताया कि उसकी मां परिवार के विषय में नहीं सोचती है। पिताजी के साथ भी मारपीट करती है। इस संबंध में थाना में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन यह पति-पत्नी के बीच का विवाद है।
Published on:
26 Jan 2025 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
