11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसानी से नज़र नहीं आते ये 3 ख़तरनाक और अजीब जीव

दुनिया में बहुत से ऐसे जीवों की प्रजातियां रहती हैं, जो की अपने आप में एक- दूसरे से काफी अलग है। कुछ जीवों की प्रजातियों से हम परिचित है तो कुछ को हम बिल्कुल नहीं जानते हैं।

2 min read
Google source verification

दुनिया में बहुत से ऐसे जीवों की प्रजातियां रहती हैं, जो की अपने आप में एक- दूसरे से काफी अलग है। कुछ जीवों की प्रजातियों से हम परिचित है तो कुछ को हम बिल्कुल नहीं जानते हैं। लेकिन आपको तीन जीवों की ऐसी प्रजातियों के बारे में बताते हैं, जो दिखने में बेहद अजीब और खतरनाक हैं। आप ऐसे जीवों के बारे में जानकर हैरान हो सकते हैं।

दुनिया में बहुत से ऐसे जीवों की प्रजातियां रहती हैं, जो की अपने आप में एक- दूसरे से काफी अलग है। कुछ जीवों की प्रजातियों से हम परिचित है तो कुछ को हम बिल्कुल नहीं जानते हैं। लेकिन आपको तीन जीवों की ऐसी प्रजातियों के बारे में बताते हैं, जो दिखने में बेहद अजीब और खतरनाक हैं। आप ऐसे जीवों के बारे में जानकर हैरान हो सकते हैं-

अमेरिकन जंगली चमगादड़

इस चमगादड़ को देखने के बाद कोई आसानी से नहीं बता सकता हैं कि ये कौन सा जीव है, असल में यह एक चमगादड़ है जो की मध्य अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है।

यह चमगादड़ बहुत बदसूरत होता है और इसमें अपना चेहरे को बदलने की काबलियत होती है, कुछ लोगों का कहना है कि ये चमगादड़ अपना चेहरा बदल कर अपने शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है।

शैतानी मछली

वैसे तो इस मछली का नाम एंगलर फिश है, लेकिन इसको “ब्लैक सीडेविल” भी कहा जाता है। ये समुंद्र में करीब 600 मीटर की गहराई में पाई जाती है और इसकी लंबाई 9 सेमी. होती है। इसके दांत बहुत पैने और घातक होते हैं। यह किसी भी जीव को अपना शिकार घात लगा कर करती है।

फैंगटूथ

पहली बार देखने में यह किसी बड़े दैत्याकार जीव जैसा ही लगता है, लेकिन इसका नाम फैंगटूथ है और इसको एनोप्लोगास्टर कोर्नुटा भी कहा जाता है।

यह समुंद्र में पाया जाता है और ये समुद्र में सबसे डरावने जीवों में से एक माना जाता है। इसका शरीर सिर्फ 6 सेमी. का होता है, लेकिन इसका सिर काफी बड़ा होता है।