राज्य और केंद्र दोनों में बीजेपी सरकार होने के बावजूद बड़े बड़े मुद्दे सिर्फ मुद्दे ही बनकर रह गए। चुनाव के पहले बड़े बड़े दावे किए थे कि गरीबों के खाते में पैसे आएंगे, किसानों को फायदा दिया जाएगा और नवयुवकों को दो करोड़ नौकरियां दी जाएगी लेकिन धोखे के सिवा कुछ नही मिला। कोई भी काम इस सरकार के द्वारा नही किया गया है। वही रसूलाबाद विधानसभा को ही ले ले तो सपा सरकार में यहां सर्किट हाउस बना, 6 नदियों के पुल बने, हवाई पट्टी बनी, आईआईटी कालेज आया, सड़कें बनी। इस तरह हजारों करोड़ का काम हुआ। पूरा रसूलाबाद शहर बन गया लेकिन जब से ये सरकार आई यानि चार साल से केंद्र और डेढ़ साल से राज्य में बीजेपी सरकार, एक भी ईंट पूरी विधानसभा में नही लगा। उन्होंने कहा बीजेपी का सिर्फ एक नारा ही रह गया। सबका साथ सबका विकास लेकिन देखा जाए तो अब ये सबका साथ सबका विनाश हो गया। ये सरकार सबका विनाश चाहती है। सपा हमेशा सभी की हितैषी रही है और रहेगी।