कानपुर. कहते हैं अगर इंसान ठान ले तो उसके लिए कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। ऐसा ही किया यहां की कीर्ति श्रीवास्तव ने। कीर्ति के साथ हुआ एक हादसा उन्हें आज ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया जहां वे अब परिचय की मोहताज नहीं हैं। कृति इस समय दोनों पैर से लाचार हैं, लेकिन उन्होंने अपने हौसले और जज्बे के दम पर वह कर दिखाया जो किसी के लिए आसान नहीं है।