12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में हिंदू परिवार घर छोड़ पलायन करने को मजबूर, घर के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ’, जानिए वजह

-कर्नलगंज इलाके में धर्म परिवर्तन के दबाव में दस परिवार घर छोड़ने को मजबूर,-परिवारों ने मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने का लगाया आरोप,-पीड़ित परिवारों ने घर के बाहर लिखा 'मकान बिकाऊ'

2 min read
Google source verification
कानपुर में हिंदू परिवार घर छोड़ पलायन करने को मजबूर, घर के बाहर लिखा 'मकान बिकाऊ', जानिए वजह

कानपुर में हिंदू परिवार घर छोड़ पलायन करने को मजबूर, घर के बाहर लिखा 'मकान बिकाऊ', जानिए वजह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. धर्म परिवर्तन (Change Religion) को लेकर आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला कानपुर के कर्नलगंज इलाके रेल पटरी का सामने आया है। बताया जा रहा कि धर्म परिवर्तन (Change eligion Kanpur) करने के दबाव के चलते दस हिंदू परिवार घर छोड़ने को विवश हैं, यहां तक कि इन परिवारों ने अपने घरों के बाहर 'यह मकान बिकाऊ है' लिख रखा है। बताया जा रहा है कि ये परिवार भयभीत हैं। इन लोगों पर मुस्लिम धर्म अपनाने या फिर मोहल्ला छोड़ने का दबाव है। इसलिए वे पलायन करने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों के मुताबिक घर छोड़कर जाने के अतिरिक्त और कोई रास्ता उनके पास नही है। क्योंकि आए दिन दबंगो द्वारा उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इसलिए उन लोगों को खतरे का अंदेशा भी है।

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी में फंसी महिलाओं ने लगाई गुहार, महिलाएं बोली भारत भेजने के लिए कर्मचारी मांग रहे डेढ़ लाख

एक पीड़ित परिवार ने बताया कि हालात ऐसे हैं कि मोहल्ले के दबंगों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी वजह से शनिवार की रात पूरा परिवार दहशत में रहा। लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर जब उसके भाई द्वारा विरोध किया गया तो दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट भी की थी। उन्‍होंने बेटी के साथ जबरन रेप की कोशिश की। परिवार ने उसी दिन मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी।

इस पर पुलिस ने नौ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि गिरफ्तार तीन में से दो लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। फिलहाल घटना से नाराज लोगों ने अपने घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्‍टर लगा दिया है। ये परिवार घरों को छोड़कर यहां से पलायन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन पर धर्म बदलने या मोहल्‍ला छोड़ने का दबाव है। पीड़ितों ने मोहल्ले के आफताब नामक शख्‍स पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।