
History sheeter and BJP leader arrested
कानपुर. जिले में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ाने के मामले में आरोपी भाजपा नेता नारायण सिंह को उसके दो साथियों गोपाल शरण और रॉकी यादव के साथ नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को कानपुर पुलिस ने नौबस्ता से हिरासत में लिया है। ये सभी पुलिस पर हमले के बाद से फरार चल रहे थे। मनोज सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित है। चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के विरोध में भाजपाई पुलिस से भिड़ गए थे। यही नहीं एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की कर भाजपाइयों ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के चंगुल से छुड़वा भी लिया था। इस मामले में भाजपा नेता सहित 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नौबस्ता थानाक्षेत्र के उस्मानपुर इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता बीजेपी के जिला मंत्री नारायण भदौरिया का जन्मदिन मना रहे थे। जिसमें शामिल होने हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भी पहुंचा था। हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन समारोह में पहुंचने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही इस बात की पुष्टि करने पुलिस सादी वर्दी में वहां पहुंची थी। हिस्ट्रीशीटर को वहां देख फोर्स बुलाई गई थी। पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर को मौके से गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया था लेकिन फिर हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी का विरोध कर भाजपाइयों ने हंगामा किया था।
पुलिस और भाजपाइयों के बीच हुई थी धक्का-मुक्की
इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी। वहीं भाजपाई जीप के आगे लेट गए और पुलिस विरोधी नारेबाजी कर हमीरपुर रोड पर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद भाजपाई हिस्ट्रीशीटर को पुलिस की जीप से उतार कर ले गए थे। पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह वहां से फरार हो गया। मामले का वीडियो वायरल हो गया। बताते चलें कि मनोज सिंह वर्तमान में चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है।
Published on:
04 Jun 2021 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
