23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षों से उद्धार के लिए तरस रहे यहां के लोग, अब मुख्यमंत्री के आगमन पर फिर जगी आस

वर्षों से दो जनपदों व चार ग्राम सभाओं के पचडे मे उलझे इस नगर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर फिर से आस जाग उठी है। लोग तैयारी में जुटे गये हैं।

2 min read
Google source verification
cm yogi

वर्षों से उद्धार के लिए तरस रहे यहां के लोग, अब मुख्यमंत्री के आगमन पर फिर जगी आस

कानपुर देहात-वर्षों से औरैया और कानपुर देहात आदि दो जनपदों की सीमा में उलझा कंचौसी कस्बा आज भी अस्तित्व व विकास वाट जोह रहा है। ये कस्बा 4 ग्राम सभाओं से मिलकर बना है और 3 विधान सभाओं के दायरे में आता है। इस पचड़े में पड़कर कंचौसी का अपना कोई अस्तित्व नही है। हालांकि इसको लेकर यह के लोगों ने कस्बा को उसका अस्तित्व दिलाने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन असफल रहे हैं। अगले सप्ताह 25 सितंबर को कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तय होने से यहां के लोगों में कंचौसी को अस्तित्व मिलने व विकास की आस जागी है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल मैदान को बराबर करने का काम तेजी से चल रहा है।

सपा सरकार में अलख जगी थी

लंबे अरसे से बसे कंचौसी का अपना कोई अस्तित्व ही नहीं है। औरैया जनपद की ढिकियापुर, नौगवां व कानपुर देहात की रानेपुर व बान ग्राम पंचायतें मिल कर बना है। जबकि कंचौसी गांव यहां से पांच किलो मीटर दूर है। दो जिलों में बंटा होने के कारण यहां का विकास भी नहीं हो सका है। सपा सरकार में कंचौसी को नगरपालिका बनाने की प्रक्रिया चालू हुयी थी। परंतु हुआ कुछ नहीं जिससे लोग काफी निराश थे। अब कस्बे में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के कारण कस्बे के लोगों में कंचौसी को अपना अस्तिव मिलने व विकास की आस जागी है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में कोई कोर कसर न रहे इसलिये रात दिन काम चल रहा है।

प्रतिमाओं का होगा अनावरण

सभा के लिये 15-15 बीघे के दो मैदानों की सफाई व बराबर करने का काम चल रहा है। सभा स्थल के आसपास की सड़कों की भी मरम्मत का काम जोरों पर है । मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दर्शन सिंह महाविद्यालय में लगने वाली सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के पिता स्व. दर्शन सिंह व माता स्व.कनकरानी की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। सांसद के छोटे भाई राजेंद्र सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह क्षेत्र में बैठक आयोजित कर लोगों को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दे रहे हैं । राजेंद्र सिंह ने बताया की कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

इतनी दूरी पर होगी पार्किंग

आयोजन में होने वाली भीड़ को देखते हुये प्रशासन ने सभा स्थल के पांच सौ मीटर की दूरी पर वाहन पार्किंग के लिये स्थान चिन्हित किया है। वीआईपी पार्किंग सांसद देवेन्द्र सिंह के घर के पीछे पड़े मैदान में बनायी गयी है। अन्य वाहनों के लिये घौकलपपुरवा रोड, झींझक कैनाल रोड किनारे व दिबियापुर रोड किनारे वाहनों को खड़ा कराने का स्थान चिन्हित किया गया है।