1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआईटी कानपुर में छात्रों को मिली बड़ी सौगात, 49 छात्रों को मिला एक करोड़ से अधिक का पैकेज

यह पहली बार हुआ है। जब एक करोड़ रुपये से अधिक पैकेज वाली जॉब ऑफर हुई है। यह जॉब देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर की हैं। सिर्फ तीन दिन में 47 छात्र-छात्राओं को इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना अधिक है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 5 Dec 2021, 10:32 PM IST

आईआईटी कानपुर में छात्रों को मिली बड़ी सौगात, 49 छात्रों को मिला एक करोड़ से अधिक का पैकेज

आईआईटी कानपुर में छात्रों को मिली बड़ी सौगात, 49 छात्रों को मिला एक करोड़ से अधिक का पैकेज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. आईआईटी कानपुर के 49 छात्र-छात्राओं को तीन दिन में ही 881 छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर की हैं। यह पहली बार हुआ है। जब एक करोड़ रुपये से अधिक पैकेज वाली जॉब ऑफर हुई है। यह जॉब देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर की हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा 32.5 फीसदी अधिक प्लेसमेंट हुआ है। इस वर्ष सर्वाधिक पैकेज विदेश के लिए 2,74,250 अमेरिकी डॉलर अर्थात 2.08 करोड़ रुपये का ऑफर मुस्कान को मिला है। वहीं घरेलू पैकेज में भी रिकॉर्ड बना है और 1.20 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है।

संस्थान में एक दिसंबर को प्लेसमेंट ड्राइव का पहला चरण शुरू हुआ। वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार लेकर देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां मेधावियों का चयन कर रही हैं। सिर्फ तीन दिन में 47 छात्र-छात्राओं को इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना अधिक है। हालांकि इस्ससे पहले भी संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को अच्छे ऑफर मिले हैं, लेकिन इस बार यह ऐसा पहला अवसर देखने को मिल रहा है।

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि संस्थान के छात्रों को पहले भी कई उपलब्धियां मिली हैं यह गौरव की बात है, लेकिन इस वर्ष संस्थान का प्लेसमेंट पिछले कई वर्षों की अपेक्षा काफी अच्छा जा रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां छात्रों को आकर्षक पैकेज ऑफर कर रही हैं। उम्मीद है कि पहले चरण में ही प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को अच्छे ऑफर मिल जाएंगे। कई छात्रों को एक से अधिक जॉब ऑफर हुए हैं। इससे छात्रो में उत्साह देखने को मिल रहा है।