
कानपुर. सुपरस्टार रजनीकांत (SuperStar Rajinikanth) की एक फिल्म थी 'रोबोट' (Robot)। इस फिल्म का पात्र चट्टी पलक झपकते ही गोलियों की बौछार कर देता है। ठीक ऐसा ही रोबोट कानपुर के आइआइटी (IIT Kanpur) के वैज्ञानिकों ने बनाया है। यह रोबोट (Robot) एक सेकंड में पांच गोलियां दागता है।
ड्रोन को पहचान लेता है रोबोट
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा का कहना है कि रोबोट (Robot) आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और गणितीय माडलिंग से लैस है। यह एक सेकेंड में पांच गोलियां दागता है। यह हवा में उड़ रहे ड्रोन को पहचानकर उसे भी रोक सकता है।
थ्री डी कैमरा से लैस
रोबोट (Robot) में लीडर सिस्टम, थ्री डी कैमरा, माइक्रो प्रोसेसर और सेंसर लगा है। इसमें लेजर लाइट और ऑटोमेटिक बैरल सेटिंग है। जिससे इसका निशाना अचूक है। इसे सेना और सुरक्षा एजेंसियों की जरूरत के हिसाब से अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।
कनाडा में जीत चुका खिताब
आइआइटी (IIT Kanpur) का यह रोबोट (Robot) कनाडा में फाइटर रोबोट का खिताब जीत चुका है। जल्द ही इसका पेटेंट करवा जाएगा। रोबोट (Robot)को तैयार करने वाले छात्र अशोक कुमार चौधरी के अनुसार ड्रोन की निगरानी के साथ ही यह उसका सफाया भी कर सकता है। इसके लिए रोबोट (Robot) में ऑन बोर्ड थ्रीडी कैमरे और माइक्रो प्रोसेसर लगे हैं।
Updated on:
26 Aug 2021, 7:04 PM IST
Published on:
26 Aug 2021, 6:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.