तकनीकी खूबियों से भरपूर वेंटीलेटर
आईआईटी में तैयार हुआ यह पोर्टेबल वेंटीलेटर आकार में छोटा, सस्ता, अत्याधुनिक व मोबाइल से ऑपरेट होने वाला है। इसे इधर उधर ले जाना भी काफी आसान है। प्रो. बंद्योपाध्याय ने बताया कि पांच या छह जून से इसका उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि जल्द ही इसका प्रयोग देश के अस्पतालों में शुरू हो जाएगा।