Virat Kohli: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच 27 सितंबर को खेलेगी। ऐसे में कानपुर पहुंचे विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होटल के कर्मचारी फूल देकर और हाथ मिलाकर क्रिकेट आइकन का स्वागत कर रहे थे। इसी बीच, जब कर्मचारी ने विराट कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि सर दो ही हाथ हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके एक हाथ में गुलदस्ता और दूसरे हाथ में सामान था।