
कानपुर। एसएसपी बंगले के पास एक कई साल पुराना नीम के पेड़ के नीचे से एकाएक धुआं निकलने लगा। जिसे देख वहा मौजूद खाकीधारी व अन्य पब्लिक खौफजदा हो गई। खबर जैसे फैली वहां लोगों का तांता लग गया। कोई से भगवान का चमत्कार कह रहा था तो कोई भूत-प्रेत का कर्रिश्मा। जानकारी मिलने पर एसएसपी के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। दमकल की एक गाडी आई और पानी के जरिए धूएं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी दौरान पेड़ के पास पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया और भक्तों का तांता लग गया। किसी तरह से पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और नीम के पेड़ के आसपास बैरीकेटिंग कर दी।
दमकल ने खड़े किए हाथ
एसएसपी आवास के पास एक पुराना नीम का पेड़ है। शनिवार की देररात पेड़ के नीचे से एकाएक धुआं निकलने गला। आसपास के लोगों को लगा कि आग लग गई है और वह दौड़ पड़े। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि आग नहीं नीम का पेड धुआं उगल रहा है। यह नजारा देख हड़कंप मच गया। रात में ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ इसे ईश्वर का चमत्कार तो कुछ भूत-प्रेत बताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और दमकल को जानकारी दी। दमकल की गाडियां पहुंची, और पानी का छिड़काव कर ध्ुएं को रोकने का प्रयासय किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
ईश्वरी चमत्कार बता पूजा-पाठ का दौर
दमकल विभाग के हाथ खड़े देने से लोग अचरज में पड़ गए और ईष्वरी चमत्यकार बता पूजा-पाठ करने लगे। नीम के पेड़ के पास रविवार से लेकर सोमवार तक लोगों को आना-जाना लगा रहा। लोग हाथी पर पूजा-पाठ की समाग्री लेकर आते और पेड़ पर चढाते। वैभव प्रजापति जो पास में ही कपड़े में गुटखा -पान की दुकान लगाते हैं ने बताया कि इससे पहले कभी नीम के पेड़ के नीचे से धुआं नहीं निकला। धुंआ कहां से निकल रहा है इसकी खोज दमकल और पुलिस -प्रशासन के अधिकारियों को भी नहीं।
तो गैस पाइप लाइन से निकल रहा धुआं
वहीं स्थानीस लोगों ने बताया कि पेड़ के नीचे से गैस पाइप लाइन हो सकती है, जो लिकेज हो गई और उसी से धुआं निकल रहा हो। मोहम्द तौहिर के मुताबिक, संभावना है कि, पेड़ के नीचे गैस की पाइप लाइन होगी। बावजूद जिला प्रशासन के अफसर इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए नहीं पहुंचे। पुलिस ने खानापूर्ति के नाम पर दमकल को बुलाकर पानी का छिड़काव कराया, जब धुअां निकलना नहीं बंद हुआ तो पेड़ के पास बेरीकेटिंग लगा वहां आने-जाने लोगों पर रोक लगा दी है। दमकल विभाग के अफसरों का कहना है कि सोमवार की देरशाम टीम मौके पर गई थी, लेकिन अब वहां धुआं नहीं निकल रहा।
Published on:
26 Mar 2018 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
