इसके तहत श्रीमद्भगवतगीता, रामचरितमानस, ब्रह्मसूत्र, योगसूत्र, श्री राम मंगल दासजी, नारद भक्ति सूत्र को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड और बालककांड समेत नौ ग्रंथों का संस्कृत अनुवाद कर यहां अपलोड किया गया है।अवधी में लिखे रामचरितमानस के अनुवाद की जिम्मेदारी आईआईटी गुवाहाटी के फैकल्टी मेंबर देव आनंद पाठक को सौंपी गई है। आईआईटी ने केंद्र से और फंड की मांग की है जिससे अन्य ग्रंथों का डिजिटलाइजेशन किया जा सके।