
Irfan Solanki
Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी को आज यानी 4 अप्रैल को कानपुर की MP-MLA कोर्ट में पेश किया गया। कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में कोर्ट ने एक बार फिर फैसला टाल दिया है और सुनवाई की अगली तारीख 6 अप्रैल रखी गई है। इस दौरान पेशी पर आए इरफान सोलंकी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद को जानवर बता रहे हैं।
दरअसल, 8 नवंबर 2022 को इरफान और उनके भाई रिजवान के खिलाफ जाजमऊ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ में रहने वाली नजीर फातिमा ने यह आरोप लगाए थे कि विधायक अपने भाई और गुंडों के साथ प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था। इसलिए उनका घर जला दिया।
इस केस में पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की। मामले की फास्ट ट्रैक MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई। ट्रायल पूरा होने के बाद अब कोर्ट में सिर्फ फैसला आना बाकी है। कोर्ट ने फैसले को लेकर पहले 14 मार्च फिर 19 मार्च, 22 मार्च और 28 मार्च को अपना फैसला टाल दिया था।
Updated on:
04 Apr 2024 04:18 pm
Published on:
04 Apr 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
