11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2026: अप्रैल के इस दिन जारी होगा रिजल्ट, बड़ी अपडेट

Board Result Update:यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। शेष कॉपियों की जांच तेजी से की जा रही है, जिससे जल्द ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा।

2 min read
Google source verification

सांकेतिक चित्र

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो बोर्ड इस बार परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह, यानी 25 से 30 अप्रैल के बीच जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को अंतिम चरण में तेजी से पूरा किया जा रहा है।

जल्द ही पूरा होगा मूल्यांकन

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, इस बार कॉपियों की जांच एक अप्रैल से शुरू कर दी गई थी और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके थे। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ाई गई है, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। हालांकि अभी भी लगभग 34,500 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष बताया जा रहा है, जिसे जल्द पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

25 से 30 अप्रैल के बीच रिजल्ट घोषित होने की संभावना

यूपी बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि 25 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 4 से 5 दिन का समय लग सकता है। इसी आधार पर परिणाम 25 से 30 अप्रैल के बीच घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। परीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही कॉपियों की जांच करें। साथ ही, मूल्यांकन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर सतत निगरानी रखी जा रही है।नपिछले वर्षों की तुलना में इस बार परिणाम जल्दी जारी करने की योजना पर काम किया जा रहा है। बोर्ड सचिव के अनुसार, मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा होने के बाद रिजल्ट प्रोसेसिंग में भी तेजी लाई जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

परिणाम को लेकर उत्सुकता

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आयोजित की जाती हैं, जिनमें लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं। ऐसे में परिणाम जारी करने की प्रक्रिया भी व्यापक और तकनीकी रूप से जटिल होती है। इसके बावजूद बोर्ड इस बार निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सभी को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की ओर से जल्द ही आधिकारिक तिथि की घोषणा भी की जा सकती है।