8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इरफान सोलंकी के चाचा सहित 300 लोगों ने नहीं जमा किया टैक्स, नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इकबाल समेत 300 लोगों को नगर निगम ने एक करोड़, 33 लाख का नोटिस भेजा है।

1 minute read
Google source verification
coverpicirfan.jpg

कानपुर नगर निगम ने इकबाल सोलंकी, पूर्व सपा सांसद लाल सिंह तोमर की पत्नी पूर्व विधायक अरुणा तोमर और बेटे अरुण तोमर को भी नोटिस भेजा है। ये हाउस टैक्स के बड़े बकाएदार हैं। 300 से ज्यादा लोगों के घर नोटिस भेजे गए हैं। करीब 1 करोड़ 33 लाख टैक्स बकाया है। जो समय पर टैक्स नहीं देंगे उन सभी की संपत्ति नीलाम की जाएगी।

10 गेस्ट हाउस, 12 फैक्ट्री मालिक को नोटिस भेजा
किदवई नगर पोस्ट ऑफिस भी इन बकाएदारों में शामिल हैं। उन पर 1 करोड़ से ज्यादा हाउस टैक्स बकाया है। इसे भी नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा 10 गेस्ट हाउस, 12 फैक्ट्रियां और इनके मालिकों को भी नोटिस भेजा गया है।

इरफान सोलंकी के चाचा इकबाल सोलंकी को भी नोटिस भेजा गया है। सभी की संपत्तियों की कुर्की की अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं, जो इसी महीने से लेकर मार्च तक हैं।

4 और लोगों को भेजा जाएगा नोटिस
टैक्स अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया, बैंक खातों को भी सीज करने की चेतावनी दी गई है। अब अगर बकाएदारों को रकम फौरन चुकानी है तो बकाया तारिख से 1% महीने की ब्याज भी देनी होगी। अरुणा तोमर और उनके बेटे को नोटिस शिवकटरा स्थित जगदंबा गेस्ट हाउस पर बकाया हाउस टैक्स के एवज में दिया गया है।

यह भी पढे़ं:रेप के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, जमानत न मिलने से था परेशान


मामले में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया, अभी तक जोन 2 और 3 के उन लोगों को नोटिस भेजा हैं जिन लोगों ने 1 लाख से ज्यादा का टैक्स जमा नहीं करवाया है। सब लोगों को कुर्की और नीलामी का नोटिस दिया गया है। अगर तय की गई तारीखों से पहले बकाया टैक्स का पैसा नहीं चुकाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। अभी चार और जोन के बकाएदारों को नोटिस भेजा जाएगा।