5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैट फ्री हाईप्रोटीन कड़कनाथ मुर्गा की शहर में बढ़ रही मांग

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से मंगाए जा रहे मुर्गेआर्डर देने पर महीने में एक बार आती है खेप

2 min read
Google source verification
kadaknath murga

फैट फ्री हाईप्रोटीन कड़कनाथ मुर्गा की शहर में बढ़ रही मांग

कानपुर। नॉनवेज के शौकीन लोगों को मुर्गा बेहद पसंद होता है। जिसमें कड़कनाथ मुर्गा स्वदिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है, लेकिन शहर में यह आसानी से नहीं मिलता था, इसे बाहर से मंगाना पड़ता है। धीरे-धीरे शहर में इसकी मांग बढऩे से मुर्गा व्यापारी आर्डर बुक करके हर महीने इसकी खेप मंगाने लगे हैं। जिससे अब शहर के लोगों को आसानी से कड़कनाथ मुर्गे का स्वाद मिल रहा है।

सेहत के लिए फायदेमंद
कड़कनाथ मुर्गा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। यह पूरी तरह कोलेस्ट्रॉल रहित होने के साथ-साथ फैट फ्री भी होता है।इसके मांस में हाईप्रोटीन होता है जो शरीर की ऊर्जा को तेजी से बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ती है।

एमपी और छत्तीसगढ़ से आती खेप
ये मुर्गे आर्डर बुक कराने पर ही मंगाए जाते हैं। इनकी फार्मिंग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होती है। पिछले महीने परेड स्थित नया मुर्गा मार्केट के व्यापारियों ने इनकी खेप मंगानी शुरू की है। जनवरी में ३५ मुर्गे मंगाए गए थे।

काफी महंगा है
आमतौर पर देसी मुर्गा बाजार में १८० से २०० रुपए तक बिकता है, पर कड़कनाथ की कीमत ८०० रुपए प्रतिकिलो है। यह पूरी तरह काला होता है, इसका अंडा, खून, मांस और हड्डी भी काली होती है। इसका अंडा प्रति पीस १०० रुपए का बिकता है।

पकाने की विधि अलग
इस मुर्गे को अलग तरीके से पकाया जाता है। इसके मांस को अलग और ग्रेवी को अलग बनाकर बाद में आपस में मिलाया जाता है। इसका मांस काफी नर्म होता है, इसे रोस्ट करने के लिए सूती कपड़े में लपेटकर आटे से कवर करने के बाद आग में पकाया जाता है।

बीसीसीआई मेन्यू में शामिल
हाईप्रोटीन मीट होने के चलते खिलाडिय़ों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए बीसीसीआई ने कड़कनाथ मुर्गे को अपने मेन्यू में शामिल किया है। भारतीय टीम को भी अब इस मुर्गे का स्वाद आसानी से मिल सकेगा।