
दसवीं के छात्र द्वारा बनाई गई डिवाइस से झट से गायब होगा कूड़ा कचरा, अनोखी डिवाइस
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. हमलोग घरों में या आसपास गांधी भी करते हैं और समय निकालकर साफ सफाई भी करते हैं। यही सफाई अगर क्षण भर में हो जाए तो यह हैरानी की बात नही होगी। क्योंकि कानपुर कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के 10वीं के छात्र हर्षल सिंह व सावकि ने नवाचार के जरिए सॉल्यूशन नॉट पॉल्यूशन नाम की एक डिवाइस बनाई है, जिससे आप हम गंदगी को तत्काल साफ कर सकते हैं। इस डिवाइस के द्वारा हम गंदगी या कचरा से प्लास्टिक मैटेरियल, बायोडिग्रेबल वेस्ट व मेटल पार्ट को बिलकुल अलग-अलग कर सकते हैं। इससे प्लास्टिक को नष्ट करके बायोडिग्रेबल वेस्ट का उपयोग कंपोस्ट के रूप में पेड़ पौधों में भी कर सकते हैं।
साथ ही मेटल पार्ट का उपयोग भी हम आवश्यक वस्तुओं के निर्माण में कर सकते हैं। हर्षल व सावकि ने अपनी इस डिवाइस की पूरी जानकारी एंट्री के तौर पर नीति आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली अटल मैराथन प्रतियोगिता के लिए भेजी है। हर्शल ने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम वैसे तो अब तक जारी हो जाता, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिलहाल इसे रोक दिया गया है। हर्शल ने बताया कि परिणाम आने के बाद इस डिवाइस का प्रोटोटाइप अटल इनोवेशन मिशन में जमा करना होगा। इसके बाद इसे पेटेंट कराएंगे और बाजार में भी उत्पाद के रूप में लाएंगे। जिससे सभी को इसका लाभ मिल सके।
Published on:
03 May 2021 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
