13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur ट्रैफिक अलर्ट: अंबेडकर जयंती पर बदलेंगे रूट, इन रास्तों पर रहेगी पूरी पाबंदी

Kanpur Traffic Diversion:कानपुर में अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को जुलूस के चलते दोपहर 3 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। कई प्रमुख रास्तों पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

2 min read
Google source verification

Ambedkar Jayanti:कानपुर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में भीड़ और जाम से बचाव के लिए 14 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर कुछ इलाकों में यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से भी शुरू की जा सकती है।

मध्य जोन में इन रास्तों पर रहेगा असर

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कर्नलगंज और चुन्नीगंज चौराहे से कंपनीबाग की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन गोपाला तिराहा की ओर मोड़ दिए जाएंगे। वीआईपी रोड से कंपनीबाग जाने वाले वाहन भी सीधे नहीं जा सकेंगे, उन्हें केएफसी कट से डायवर्ट किया जाएगा। गंगा बैराज और कल्याणपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बैंडी स्कूल तिराहा और रानीघाट चौराहे की ओर भेजा जाएगा। रावतपुर तिराहा से कंपनीबाग की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। ये वाहन गोल चौराहा और हैलट अस्पताल मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

पूर्वी जोन में भी लागू रहेगा डायवर्जन

पूर्वी जोन में वीआईपी रोड से सरसैया घाट की ओर जाने वाले वाहनों को मेवड़ तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। चेतना चौराहा और बड़ा चौराहा से फूलबाग व पंचक्की की ओर जाने वाले वाहनों को भी बदले हुए रूट से गुजरना होगा। किला तिराहा की ओर ट्रैफिक को मोड़कर भीड़ नियंत्रित करने की योजना बनाई गई है।

पार्किंग के लिए बनाए गए खास इंतजाम

यातायात पुलिस ने पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की है। गोपाला तिराहा से सेना मार्केट तक सड़क के बाईं ओर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। बैंडी स्कूल तिराहा से कंपनीबाग चौराहा तक भी पार्किंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फूलबाग की अंडरग्राउंड पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

हेल्पलाइन जारी, नियम पालन की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचें। किसी भी समस्या की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9305104340) और हेल्पलाइन नंबर (9305104387) पर संपर्क किया जा सकता है।साथ ही वाहन चालकों से विशेष अनुरोध किया गया है कि सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।